Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साउथ के दिग्गज अभिनेता Sreenivasan का निधन, जानिए परिवार में कौन-कौन और कितनी संपत्ति छोड़ गए पीछे
Sreenivasan Death News: मलयालम सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर मलयालम एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर श्रीनिवासनन का 20 दिसंबर को निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल की उम्र में कोच्चि में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे समय से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस, सेलेब्स और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। श्रीनिवासन ने अपने लंबे करियर में करीब 225 फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।

लंबे समय से बीमार थे श्रीनिवासन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनिवासन लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उन्हें त्रिप्पुनिथुरा के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।
पत्नी और बेटों को छोड़ गए एक्टर
श्रीनिवासन अपने पीछे पत्नी विमला श्रीनिवासन और दो बेटों एक्टर-निर्देशक विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन-को छोड़ गए हैं।
श्रीनिवासन ने 225 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
श्रीनिवासनन का जन्म 6 अप्रैल 1956 को केरल के कन्नूर जिले में थलस्सेरी के पास हुआ था। उन्होंने साल 1976 में फिल्म 'मणिमुझक्कम' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। श्रीनिवासन सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। करीब 50 वर्षों के अपने लंबे करियर में श्रीनिवासन ने 225 से अधिक फिल्मों में काम किया था। सामाजिक व्यंग्य और आम जिंदगी से जुड़े किरदारों के लिए उनको खास पहचान मिली। मोहनलाल और श्रीनिवासन की जोड़ी मलयाली दर्शकों के दिल में खास जगह रखती है।
जीते कई अवार्ड
श्रीनिवासन को उनके करियर में कई सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्मफेयर अवार्ड साउथ और छह केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'वडक्कुनोक्कियंथ्रम' और 'चिंताविष्टया श्यामला' ने राज्य और नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। इसके साथ ही उन्हें 'संदेशम' और 'मझायेथुम मुनपे' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला है।
श्रीनिवासन की नेट वर्थ
श्रीनिवासन ने करीब 50 वर्षों तक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर के तौर पर काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लगभग 8.9 करोड़ रुपए से लेकर 44.7 करोड़ रुपए तक की संपत्ति हैं, जो वे अपने परिवार के लिए छोड़ गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
