Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mallika Sherawat Birthday: 21 की उम्र में छोड़ा घर, बदला नाम, जानें बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन के अनसुने किस्से
Mallika Sherawat Birthday: आज बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का आद जन्मदिन है। सिर्फ ग्लैमर और हॉट रोल्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपने साहस और हिम्मत के लिए भी वह इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की बेबाकी और बोल्डनेस ने उन्हें इतना फेमस कर दिया की एक समय ऐसा था जब गॉसिप के गलियारों में हरियाणा के इस छोरी के ही चर्चे हुआ करते थे।
विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए कई पापड़ बेले। एक्ट्रेस ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम की एक खास छाप छोड़ी। आइए आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं मल्लिका शेरावत के कुछ अनसुने किस्से।

21 की उम्र में छोड़ा घर
कम ही लोगों को पता होगा की मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है जो हरियाणा की रहने वाली हैं। ठेठ हरियाणवी माहौल में पली-बढ़ी मल्लिका एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस हुआ करती थी लेकिन सपना तो हीरोइन बनने का था तो नौकरी छोड़ी, घर छोड़ा और तो और पेरेंट्स का दिया हुआ नाम भी छोड़ा और निकल खाली हाथ निकल पड़ी मंजिल की तलाश में।
कैसे की करियर की शुरुआत
मल्लिका शेरावत ने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मल्लिका ने साल 2000 में बतौर सपोर्टिग रोल एक्टिंग की शुरुआत की और साल 2002 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' में कैमियो किया लेकिन वो पहचान न पा सकीं जो वो चाहती थीं। बतौर लीड रोल उन्होंने फिल्म 'ख्वाहिश' में काम किया लेकिन साल 2004 में आई 'मर्डर' ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया।
रात को मिलने के लिए बुलाते थे स्टार्स
एक इंटरव्यू में खुद मल्लिका ने बताया कि मर्डर के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले। इसके अलावा उन्होंने एक बार ये भी बताया कि एक इवेंट के लिए वो एक होटल में गई थीं जहां आधी रात को किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया और आधी रात को उन्हें मिलने के लिए बुलाया। मल्लिका ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने उसूलों के साथ समझोता नहीं किया।
हॉलीवुड में भी बनाई अपनी पहचान
न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी मल्लिका ने अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने 'द मिथ', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है इसके अलावा उन्होंने 'टाइम रेडर्स' नाम की चीनी फिल्म में भी काम किया है।



Click it and Unblock the Notifications
