Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मिलिए '12th Fail' एक्ट्रेस मेधा शंकर से, जो बन गई हैं इंटरनेट की नई क्रश
'12th Fail' Actress Medha Shankar : विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail कुछ दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी इस मूवी को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। विक्रांत मैसी के अलावा 12th फेल में श्रद्धा जोशी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मेधा शंकर के नाम की खूब चर्चा हो रही है। अपनी खूबसूरती के चलते अब अदाकारा फैंस की पहली पसंद बन गई हैं।

मेधा की मूवी में सादगी देख फैंस कायल हो गए हैं और अब इन्हें नया नेशनल क्रश डिक्लेयर कर दिया है।
नोएडा की रहने वाली हैं मेधा शंकर
'12वीं फेल' की श्रद्धा पहाड़ों की रानी मसूरी की रहने वाली है। जबकि इस किरदार को निभाने वाली मेधा शंकर महाराष्ट्रीयन परिवार से हैं और वह दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की रहने वाली हैं।
विथ यू फोर यू ऑलवेज' से किया था डेब्यू
मेधा शंकर नोएडा में रहती हैं और एक महाराष्ट्रीयन परिवार से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेधा शंकर के पैशन की अगर बात करें तो वो असल जिंदगी में डॉक्टर बनना चाहती थीं और बहुत ही शांत स्वभाव की थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ग्लैमर और एंटरटेनमेंट की दुनिया पंसद आने लगी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस आज एक सिंगर और मॉडल भी हैं। बता दें, मेधा ने 2015 में आईं शॉर्ट फिल्म 'विथ यू फोर यू ऑलवेज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

मेधा शंकर का परिवार
नोएडा में पली-बढ़ी मेधा शंकर के पिता का नाम अभय शंकर है और उनकी मां का नाम रचना राज शंकर है। परिवार में मेधा का एक भाई अपूर्व शंकर भी है। कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फैशन मैनेजमेंट से मास्टर्स कर चुकी हैं।
एजुकेशन
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो '12वीं फेल' की मेधा शंकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। जबकि उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली है। बताया जाता है कि बचपन में बेहद शर्मीली स्वभाव की मेधा डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं, फैशन और ग्लैमर की दुनिया उन्हें ज्यादा पसंद आई।
2019 में मुंबई शिफ्ट हुईं मेधा, ब्रिटिश शो से किया एक्टिंग डेब्यू
मॉडलिंग की दुनिया से एक्टिंग में आने वाली मेधा कई टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। साल 2019 में अपने एक्टिंग करियर को परवान देने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हुईं। कई ऑडिशन के बाद उन्होंने ब्रिटिश हिस्टोरिकल ड्रामा टीवी सीरीज 'बीचम हाउस' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसमें उनके किरदार का नाम 'रोशनारा' था।
बेहतरीन सिंगर हैं मेधा शंकर
एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मेधा एक सिंगर और मॉडल भी हैं। फिल्म में भी विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी इस काबिलियत का बखूबी इस्तेमाल किया है। दिल्ली हाट में फिल्माए गए एक सीन में हम मेधा को सुरीली आवाज में गाते हुए सुनते हैं।
इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स
हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला कि उनके इंस्टाग्राम पर अब 839 k फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर अपने लुक्स से भी एक्ट्रेस फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
