Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Mouni Roy और Suraj Nambiar का तलाक कंफर्म, 4 साल का रिश्ता खत्म, क्या है अलग होने की वजह?
Mouni Roy and Suraj Nambiar Divorce News 2026: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने आखिरकार पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं और अब कपल ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की पुष्टि कर दी है। शादी के चार साल बाद इस पावर कपल का रिश्ता टूटना फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया था कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज नांबियार ने शादी की तस्वीरें हटाने के साथ अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया, जिसके बाद तलाक की अटकलें और तेज हो गई थीं। अब दोनों ने साफ कर दिया है कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

जॉइंट स्टेटमेंट में क्या बोले Mouni Roy और Suraj Nambiar?
मौनी और सूरज ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मीडिया उनकी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहा है, जिससे वे काफी आहत हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श और बदलती निजी प्राथमिकताओं को देखते हुए दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। कपल ने यह भी कहा कि वे इस कठिन दौर को निजी तरीके और समझदारी से संभालना चाहते हैं और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा हमारे निजी जीवन में अनावश्यक और दखलंदाजी भरी दखलंदाजी को देखकर हमें गहरा दुख हुआ है। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से मामलों को सुलझाने के लिए आवश्यक समय ले रहे हैं।
कैसे शुरू हुई अलगाव की खबरें?
तलाक की अफवाहें तब शुरू हुईं जब फैंस ने देखा कि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरी बना चुके हैं। इंस्टाग्राम अनफॉलो से लेकर शादी की तस्वीरें हटाने तक, कई ऐसे संकेत मिले जिन्होंने रिश्ते में दरार की ओर इशारा किया। इसके बाद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया से झूठी खबरें न फैलाने और प्राइवेसी देने की अपील भी की थी। हालांकि अब कपल ने खुद अलग होने की बात स्वीकार कर ली है।
क्यों अलग हुए मौनी और सूरज?
हालांकि मौनी और सूरज ने अपने अलग होने की असली वजह सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सूरज नांबियार ने मौनी को धोखा दिया, जबकि कुछ में आर्थिक मामलों को लेकर भी बातें सामने आईं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल इन्हें केवल अफवाह माना जा रहा है। कपल ने अपने बयान में केवल "changing personal priorities" यानी बदलती निजी प्राथमिकताओं का जिक्र किया है।
2022 में हुई थी ड्रीम वेडिंग
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पहली मुलाकात फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। पहले दोस्ती फिर डेडिंग और साल 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और दोनों को इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में गिना जाता था।



Click it and Unblock the Notifications
