Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां, एक्टिंग छोड़ने के बाद भी कैसे बढ़ी नम्रता शिरोडकर की संपत्ति? जानें नेटवर्थ
Namrata Shirodkar Net Worth: बॉलीवुड में 'वास्तव' और 'पुकार' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर ने जब अपने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ी, तो हर कोई हैरान था। साल 2005 में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी के बाद नम्रता भले ही पर्दे से दूर हो गईं, लेकिन उन्होंने खुद को सिर्फ एक 'होममेकर' तक सीमित नहीं रखा।
आज वह महेश बाबू के करोड़ों के साम्राज्य की असली 'मास्टरमाइंड' और 'मैनेजर' हैं। आज नम्रता शिरोडकर का बर्थडे है तो इस खास दिन पर सबसे पहले तो उन्हें जन्मदिन की बधाई और अब आइए जानते हैं, बिना फिल्मों के भी नम्रता की नेटवर्थ करोड़ों में कैसे है...

मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर और बॉलीवुड में एंट्री
नम्रता शिरोडकर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 1993 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'कच्चे धागे', 'वास्तव', 'पुकार' और 'अलबेला' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
फिल्म 'वामसी' और महेश बाबू से मुलाकात
नम्रता की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट साल 2000 में आया, जब उन्होंने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की। इस फिल्म के हीरो महेश बाबू थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2005 में इस कपल ने शादी कर ली।
एक्टिंग छोड़ने के पीछे की वो 'खास शर्त'
शादी के बाद नम्रता का एक्टिंग छोड़ना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। एक इंटरव्यू में नम्रता ने खुलासा किया था कि महेश बाबू शादी के लिए एक शर्त रखी थी। महेश चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मी दुनिया में काम न करे। नम्रता ने बताया, "महेश इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि उन्हें काम करने वाली पत्नी नहीं चाहिए थी।" हालांकि, नम्रता ने भी कुछ शर्तें रखी थीं, जिसे महेश ने सहर्ष स्वीकार किया था।
कमाई के जरिए: एक्टिंग छोड़ी, पर बिजनेस में गाड़े झंडे
फिल्मों से दूर होने के बाद नम्रता ने खुद को एक सफल प्रोड्यूसर और बिजनेस मैनेजर के रूप में स्थापित किया है। उनकी कमाई के मुख्य जरिए निम्नलिखित हैं:
प्रोडक्शन हाउस: वह 'G. Mahesh Babu Entertainment' (GMB) की कमान संभालती हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट: महेश बाबू के सभी कमर्शियल डील्स और विज्ञापन का काम नम्रता ही फाइनल करती हैं।
मल्टीप्लेक्स चैन: हैदराबाद के मशहूर 'AMB Cinemas' के मैनेजमेंट में भी उनकी अहम भूमिका है।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं नम्रता शिरोडकर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नम्रता शिरोडकर की व्यक्तिगत नेटवर्थ लगभग 6 मिलियन डॉलर यानी ₹50 करोड़ से अधिक है। वहीं, अगर महेश बाबू के साथ उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो यह ₹400 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाती है। वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक बेहद आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है।



Click it and Unblock the Notifications
