Latest Updates
-
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा
Nana Patekar Family Tree: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दिग्गज एक्टर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 बजे उनके गोवा स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने घर पर उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें बचाया न जा सका और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। ऐसे में, आइए जानते हैं नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है -

नाना पाटेकर की फैमिली में कौन-कौन?
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनका जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गजानन पाटेकर बताया जाता है, जबकि उनकी मां का नाम निर्मला पाटेकर था। नाना जब 28 साल के थे, तभी उनके पिता की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके परिवार में दो भाई अशोक पाटेकर और दिलीप पाटेकर हैं। नाना अपनी मां के भी काफी करीब थे। वह उनके साथ ही रहती थीं। 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निर्मला पाटेकर का निधन हो गया।
नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं?
नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकांति पाटेकर है। दोनों की शादी साल 1978 में हुई थी। नीलकांति बैंक में अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्हें अभिनय में भी काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने मराठी थिएटर में भी काम किया था। शादी के बाद नीलकांति ने नाना पाटेकर का मुश्किल समय में साथ दिया। हालांकि, बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। नाना पाटेकर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अलग रहने के बावजूद उनके बीच सम्मान और अच्छे रिश्ते बने रहे।
नाना पाटेकर के बेटे
नाना पाटेकर और नीलकांति को दो बेटे थे, बड़े बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है, जबकि दूसरे बेटे दुर्वासा पाटेकर का महज 2 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया था। मल्हार फिल्ममेकिंग की दुनिया से जुड़े हुए हैं और अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस से संबंधित कामकाज की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना के निधन की खबर मिलने के बाद वह गोवा के लिए रवाना हुए।
आखिरी फिल्मों में भी दिखी नाना की दमदार एक्टिंग
नाना पाटेकर की हालिया फिल्मों में विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'ओ रोमियो' शामिल है। इसमें उन्होंने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ काम किया था। फरवरी 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने मुंबई इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ इस्माइल खान की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' में भी नजर आए, जो मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इससे पहले नाना 'हाउसफुल 5' (2025) और 'वनवास' (2024) का हिस्सा रहे। साल 2026 में नाना ने प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'संकल्प' के साथ OTT पर भी कदम रखा। इसमें उन्होंने कन्हैया लाल का किरदार निभाया था।



Click it and Unblock the Notifications
