Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
OTT this week: इस वीक रिलीज होंगी ये एक्शन-थ्रिलर फिल्में-वेबसीरीज, देखें कहां मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
New OTT releases to watch: जुलाई महीने शुरूआत के साथ ही इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक्शन और हॉरर का मिलेगा डबल डोज। आइए जानते हैं इस वीक कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

ब्लाइंड -
सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'ब्लाइंड' 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनम नेत्रहीन लड़की के किरदार में नजर आएगी। इस फिल्म से सोनम एक बार फिर से एक्टिंग वर्ल्ड में कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म 2011 में आई कोरियन क्राइम थ्रिलर की रीमेक है, जिसका डायरेक्शन शोम मखीजा ने किया है।
आईबी 71 -
विद्युत जामवाल की फिल्म IB 71 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई को स्ट्रीम होगी। ये फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट लोगों को बहुत पंसद आए हैं। मूवी को अच्छे रिव्यू भी मिले हैं। फिल्म में फैजान खान, अश्वथ भट्ट, दलीप ताहिल, डैनी सुरा और सुव्रत जोशी भी लीड रोल में हैं।
बेबीलोन -
हॉलीवुड फिल्म 'बेबीलोन' 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो चुकी है। 2022 में रिलीज हुई ये कॉमेडी मूवी है। फिल्म में ब्रैड पिट, मारगॉट रॉबी और डिएगा कालवा मुख्य किरदारों में हैं।
स्वीट करम कॉफी -
अमेजन प्राइम पर 6 जुलाई को 'स्वीट करम कॉफी' रिलीज होने वाली है। इस मूवी को आप तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। लक्ष्मी, मधु, निवेदिता बालचंद्रन, कैविन जे बाबू और बाला सुरेश लीड रोल में नजर आएंगे।

अधूरा -
'अधूरा' एक हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 7 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इस वेब सीरीज का निर्देशन अनन्या बनर्जी और गौरव चावला ने किया है। यह कहानी 10 साल के बच्चे के ऊपर है। रसिका दुग्गल, इश्वाक सिंह, राहुल देव, जोआ मोरानी और केसी शंकर अहम किरदारों में हैं।
जैक रायन-
अमेजन प्राइम की चर्चित स्पाई वेब सीरीज में से एक जैक राइन का फाइनल सीजन रिलीज हो चुका है। 2018 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज का ये फाइनल सीजन है। इस फाइनल सीजन में छह एपिसोड्स हैं, जिन्हें दो-दो करके तीन किस्तों में रिलीज किया जा रहा है। 30 जून को पहले दोनों एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। बाकी के एपिसोड्स दो-दो के सेट्स में 7 और 14 जुलाई को होंगे।

तरला -
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला' आप जी5 पर देख सकते हैं। इसमें हुमा कुरैशी दिवंगत सेलिब्रिटी होम शेफ तरला दलाल के रोल में दिखाई देंगी।
द पोप्स एक्सोरसिस्ट -
7 जुलाई को 'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में नीना डोबरेव, एडम डिवाइन, पियर्स ब्रोसनन और एलन बारकिन मुख्य किरदारों में हैं।



Click it and Unblock the Notifications
