Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Nita Ambani को बर्थडे पर मिला स्पेशल सरप्राइज, पिंक सूट में दिखीं बेहद गॉर्जियस, वीडियो वायरल
Nita Ambani Birthday Celebration: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। देश-दुनिया के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर उनके स्टाफ ने उनके लिए जामनगर में एक सरप्राइज सेलिब्रेशन होस्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीता अंबानी बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर नीता के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'जामनगर में अपनी टीम के साथ नीता अंबानी का जन्मदिन।' नेटिजेंस को नीता का लुक और सादगी भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

टीम के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट
नीता अंबानी ने अपना बर्थडे परिवार के साथ मनाया। उनके स्टाफ ने भी उनका बर्थडे कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी को सरप्राइज देते हुए उनके स्टाफ ने जमीन पर गुलाबों के फूल बिछा रखे थे, जिस पर चलते हुए नीता केक टेबल तक जाती हैं। इस दौरान फूलों पर पैर रखने से पहले नीता अंबानी ने अपने सैंडल उतार दिए।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी ने केक काटने से पहले अपने पूरी टीम को अपना पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने सबके साथ मिलकर केक काटा और सभी को केक खिलाया। इस दौरान उनकी टीम एक महिला ने उनकी नाक पर केक भी लगा दिया। नीता अंबानी इस वीडियो में बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
लुक हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
नीता अंबानी का बर्थडे वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रानी गुलाबी रंग का खूबसूरत कढ़ाईदार सूट सेट पहना था, जो उन पर बेहद ही खेल रहा था। कुर्ते पर बारीक जरी की कढ़ाई, सीक्विन वर्क, ब्रोकेड एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था, जनकी गले व बाजुओं पर पट्टी का काम देखने को मिला।इस सूट के नेक में एक बड़ा सा गोल्डन कलर का डिजाइन बना हुआ था, जो सूट के लुक को और ज्यादा एन्हांस कर रहा था। एक्सेसरीज़ की बात करें तो नीता ने गोल्ड ब्रेसलेट, डायमंड सेंटरपीस वाली रिंग और पोल्की गोल्ड झुमके पहने हुए थे।
नीता ने अपने बालों को बीच से पार्टिंग करके एक गुथी हुई चोटी में बांधा था और बालों में फूल भी लगाए थे। इसके साथ ही, नीता ने माथे पर एक बड़ी सी गुलाबी बिंदी लगा रखी थी, जो उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी। अपने बर्थडे वाले दिन नीता किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं, जिससे सोशल मीडिया पर हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
