Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान
Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए एक हादसे के बाद मुंबई लौट आई हैं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें बाली के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका शुरुआती इलाज हुआ। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। शुक्रवार को मुंबई पहुंचने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटी नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब मुंबई के अस्पताल में नुसरत की स्पाइन सर्जरी और आगे का इलाज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वह काम और वेकेशन के सिलसिले में बाली गई थीं।

फैंस को सता रही नुसरत भरूचा की सेहत की चिंता
नुसरत भरूचा की हालत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'भगवान से दुआ है कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' वहीं, दूसरे यूजर ने भावुक होकर कहा, 'हे भगवान! किसी को भी इस तरह स्ट्रेचर पर देखना बेहद तकलीफदेह होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नजर सच में लग जाती है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' सोशल मीडिया पर फैंस लगातार नुसरत को टैग कर उनकी अच्छी सेहत और जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं।
नुसरत भरूचा की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
हादसे की खबर सामने आने के बाद नुसरत भरूचा की टीम ने उनकी सेहत को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। टीम ने बताया कि बाली में हुए हादसे में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। बयान में कहा गया, 'नुसरत भरूचा अपने एक वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप के सिलसिले में बाली में थीं, वहां वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं। इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल वह बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने सलाह दी है कि नुसरत की स्पाइन सर्जरी की जाएगी।'
मुंबई में होगी नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी
टीम ने अपने बयान में बताया कि इस समय नुसरत की सेहत उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है और उन्हें बेहतर इलाज देने की तैयारी की जा रही है। नुसरत को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया जाएगा, जहां डॉक्टर उनकी चोट से जुड़ी आगे की जांच करेंगे। टीम ने बताया कि मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर चोट की गंभीरता का आकलन करने के बाद स्पाइन सर्जरी करेंगे। हालांकि, बाली में नुसरत के साथ हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टीम के मुताबिक, रीढ़ की हड्डी में लगी चोट और होने वाली सर्जरी को देखते हुए नुसरत को पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों के उनके काम और कमिटमेंट्स भी प्रभावित हो सकते हैं। बयान में टीम ने कहा, 'इस वक्त हमारी सबसे पहली प्राथमिकता उनकी सेहत और उन्हें सही इलाज मुहैया कराना है। हम नुसरत को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी।'
लोगों से की प्राइवेसी की अपील
नुसरत की टीम ने इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही, फैंस की चिंता और प्यार के लिए उनका आभार जताया। बयान में कहा गया, 'हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें, ताकि वह अपने इलाज और रिकवरी पर ध्यान दे सकें। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए हम दिल से आभारी हैं, आगे जो भी अपडेट होगा हम समय-समय पर शेयर करते रहेंगे'



Click it and Unblock the Notifications
