Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या है 252 करोड़ का ड्रग्स केस का मामला जिसमें इन्फ्लुएंसर ओरी को मुंबई पुलिस ने भेजा समन?
Orry Drug Case Summon: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी को 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में समन भेजा है, जिससे ओरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने ओरी को आज यानी 20 नवंबर 2025 को 10 बजे एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पेश होने को कहा था। लेकिन ओरी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जबकि, वह रातभर अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के म्यूजिक कॉन्सर्ट में झूमते दिखे। साथ ही, वीडियो में वह हाथों से आपत्तिजनक साइन बनाते भी दिखे। बता दें कि अब मुंबई पुलिस ओरी को एक बार और समन भेजेगी। अगर इसके बावजूद भी ओरी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।

क्या है मामला?
अधिकारियों का कहना है कि यह पूछताछ 2022 से चल रही मेफेड्रोन केस की कड़ियों को जोड़ने के लिए जरूरी है। हालांकि, आपको बता दें कि केस की नींव तब पड़ी जब मार्च 2024 में पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक खेत के भीतर चल रही अवैध एमडी (मेफेड्रोन) निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। अधिकारियों के मुताबिक यहां से 126 किलो से अधिक नशीले पदार्थ बरामद हुए थे, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 252 करोड़ रुपये आंकी गई थी। प्राथमिक जांच से सामने आया कि इस पूरी गतिविधि को कथित रूप से सलीम डोला और उसके बेटे ताहिर द्वारा संचालित किया जा रहा था।
ड्रग्स केस में सामने आए कई हस्तियों के नाम
बता दें कि 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने हाल ही में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया था। शेख ने पूछताछ के दौरान कहा कि वह मुंबई और दुबई में हाई-प्रोफाइल पार्टियों का आयोजन करता था, जिनमें कई सेलिब्रिटीज की मौजूदगी होती थी। यही कारण है कि तमाम सेलेब्रिटियों के बाद अब ओरी को पेश होने का समन भेजा गया है। आरोपी ने दावा किया था कि इन पार्टीज में ड्रग (मेफेड्रोन) सप्लाई की जाती है। इन पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ कपूर, नोरा फतेही, ओरहान अवत्रमणि उर्फ़ ओरी, हसीना पारकर का बेटा अलीशाह पारकर, फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान, रैपर लोका और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी शामिल हैं।
पहले भी ओरी पर लगे आरोप
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि ओरी के खिलाफ यह पहला विवाद नहीं है। ओरी इस साल पहले भी सुर्खियों में आए थे, जब कटरा पुलिस ने वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में शराब सेवन से जुड़ी एक एफआईआर में उनका नाम दर्ज किया था। अब एंटी-नारकोटिक्स सेल की ताजा कार्रवाई ने उन पर कानूनी दबाव और भी बढ़ा दिया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि यदि शेख के दावे सच साबित हुए तो यह एक चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि भारत और विदेशों में फैला यह कथित ड्रग-हवाला नेटवर्क अनुमान से कहीं बड़ा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
