Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Oscars On Youtube: 2029 से यूट्यूब पर स्ट्रीम होंगे ऑस्कर अवार्ड्स, 50 साल बाद ABC से नाता खत्म
Oscars To Stream On Youtube: दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों को ऑस्कर अवार्ड्स (एकेडमी अवॉर्ड्स) का इंतजार रहता है। साल 2026 में इसमें सिनेमैटोग्राफी और कास्टिंग की कैटेगरी भी जोड़ी गई है। वहीं, अब ऑस्कर के इतिहास में 53 साल बाद सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बुधवार को घोषणा की कि 2029 से टेलीविजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। पहली बार ऐसा होगा, जब ऑस्कर अवॉर्ड्स पारंपरिक टीवी चैनल को छोड़कर पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगे। इसी के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स का लंबे समय से चला आ रहा प्रसारणकर्ता ABC से रिश्ता समाप्त हो जाएगा।

ABC से 50 साल पुराना नाता खत्म
ABC, 1961 से ऑस्कर अवॉर्ड्स का आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टर रहा है। ABC वर्ष 2028 तक ऑस्कर का प्रसारण करता रहेगा। साल 2028 का ऑस्कर इसलिए भी विशेष होगा, क्योंकि उसी साल ऑस्कर अपने 100 साल पूरे करेगा। इसके बाद 2029 से लेकर 2033 तक ऑस्कर अवॉर्ड्स के ग्लोबल स्ट्रीमिंग अधिकार यूट्यूब के पास होंगे। इस समझौते के तहत सिर्फ मुख्य अवॉर्ड समारोह ही नहीं, बल्कि रेड कार्पेट कवरेज, गवर्नर्स अवॉर्ड्स और ऑस्कर नामांकन की घोषणाओं समेत ऑस्कर से जुड़ी सभी गतिविधियों की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर होगी।
यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकेंगे ऑस्कर
ऑस्कर अवॉर्ड्स यूट्यूब पर दुनियाभर में मुफ्त स्ट्रीम किए जाएंगे। इसके अलावा, यूट्यूब टीवी सब्सक्राइबर्स भी इसे देख सकेंगे। समारोह कई भाषाओं में ऑडियो ट्रैक और क्लोज़्ड कैप्शनिंग के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि, इस समझौते की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।
यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने कहा, "ऑस्कर हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं,जो कहानी कहने और प्रतिभा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करता है।" उन्होंने आगे कहा कि, "एकेडमी के साथ यह साझेदारी दुनियाभर के दर्शकों तक कला और सिनेमा के इस उत्सव को पहुंचाएगी और नई पीढ़ी के फिल्म प्रेमियों को प्रेरित करेगी।"



Click it and Unblock the Notifications