Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बार्बी, बंबई मेरी जान, भोला शंकर, इस वीक OTT पर स्ट्रीम होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखिएं पूरी लिस्ट
OTT This Week : ओटीटी प्लेटफॉर्म हर हफ्ते दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आता है। इस बार सितंबर में एक से बढ़कर एक मनोरंजक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।
ओटीटी के दर्शकों के लिए आज हम आपके लिए इस हफ्ते आने वाली सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। क्राइम, मर्डर, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर यह फिल्में और वेब सीरीज आपको वीकेंड पर बोरियत महसूस नहीं होने देगी।

बम्बई मेरी जान
'बम्बई मेरी जान' में गैंगस्टर दारा कादरी की कहानी दिखाई गई है। इस कहानी को दारा कादरी के पिता इस्माइल के नजरिये से दिखाया जाएगा, जो कि एक एक्स कॉप थे। सीरीज की कहानी भारत की स्वतंत्रता के बाद की है, जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड माफिया का राज हुआ करता था। इस सीरीज में केके मेनन और अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं। सीरीज में कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाटार्य और अमायरा द्स्तूर भी नजर आएंगी। प्राइम वीडियो पर 14 सितंबर को रिलीज होगी।
एलीमेंटल
'एलिमेंटल' एक एनिमेटेड फिल्म है, जो एक ऐसे शहर की कहानी दिखाती है, जहां पानी, आग, जमीन और हवा एक साथ रहते हैं। शहर में चीजें तब तेजी से बदलती हैं, जब एक यंग लड़की जो आग का स्वरूप है वो पानी के स्वरूप से प्यार कर बैठती है। इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 सितंबर को रिलीज होगी।
जर्नी ऑफ लव 18 +
'जर्नी ऑफ लव 18 +' की कहानी एक युवा पुरुष और महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। जो प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन उनके लिए कई मुश्किलें खड़ी होती हैं। दोनों घर से भागकर शादी करने का प्लान बनाते हैं। सोनी लिव पर 15 सितंबर को रिलीज होगी।
काला
वेब सीरीज 'काला' एक इंटेलिजेंस अधिकारी की कहानी है। पूरी सीरीज में ये अधिकारी एक मामले को सुलझाता नजर आएगा। - डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 सितंबर को रिलीज होगी।

बार्बी
फिल्म 'बार्बी' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में टिपिकल बार्बी से अलग कहानी दिखाने का प्रयास किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम, एप्पल टीवी प्लस, वुडु पर 12 सितंबर को रिलीज होगी।

भोला शंकर
फिल्म 'भोला शंकर' बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब नेटफ्लिक्स पर 15 सितंबर को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। ये फिल्म में शंकर नाम के शख्स की कहानी दिखाई जा रही है जो अपनी बहन महालक्ष्मी का एडमिशन कराने कोलकाता जाता है। शंकर की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात बेधड़क वकील लास्या और एक गैंगस्टर से होती है। ये फिल्म एक तमिल फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ तमन्ना भाटिया नजर आ रही हैं।

द किडनेपिंग डे
'द किडनेपिंग डे' एक कोरियन वेब सीरीज है, जिसमें पिता ही किडनैपर बन गया है। इस सीरीज में पिता की सच्चाई कोई और नहीं बल्कि उसकी बेटी ही उजागर करती नजर आएगी। अमेजन प्राइम पर 13 सितंबर को रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications
