Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कॉमेडी से लेकर दिल दहलाने वाला क्राइम स्टोरी तक, इस वीक OTT पर देखेंगे बहुत कुछ
Latest OTT Web Series: प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की वेब सीरीज और मूवीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर साउथ के भी कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। क्रिसमस वीक से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए रियल बेस्ड स्टोरी से लेकर कई कॉमेडी सीरीज आपके लिए लेकर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं इस वीक रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट।

'ड्राई डे'
जितेंद्र कुमार (जीतू भैया) एक बार फिर ओटीटी पर नई सीरीज के साथ धमाका करने वाले हैं। दरअसल, उनकी नई 'ड्राई डे' कॉमेडी ड्रामा प्राइम वीडियो पर रिलीज होने को तैयार है, जिसकी कहानी शराबी के बारे में है, जो खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है।
मिशन स्टार्ट अब
प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिशन स्टार्ट अब को भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के ऑफिस के साथ कोलोबेरशन करते हुए शुरू किया गया है। इस शो का मकसद पूरे देश से एंटरप्रेन्योर्स की खोज करना है और उन्हें यूनिकॉर्न बनाने में मदद करना है। यह 19 दिसंबर 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो में उपलब्ध है। शो में भारत में तीन बड़े आंत्रप्रेन्योर कुणाल बहल, अनीशा सिंह और मनीष चौधरी जज के साथ-साथ इन्वेस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

करी और साइनाइड- द जॉली जोसेफ केस
करी और साइनाइड एक मर्डर मिस्ट्री डॉक्यूमेंट्री है, जो 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटना पर आधरित। इसकी स्टोरी साल 2002 से लेकर 2016 के बीच हुए 6 लोगों की हत्या से ताल्लुक रखती है। जॉली जोसेफ ने किस तरह अपने परिवार के लोगों को जहर देकर मारा इस डॉक्यूमेंट्री में देख सकेंगे।
मेस्ट्रो
ये एक बायोग्राफी ड्रामा मूवी है। जो नेटफ्लिक्स पर 20 दिसंबर से देखा जा सकेगा। इस फिल्म को ब्रैडली कूपर ने निर्देशित किया है जो एक अमेरिकी म्यूजिशियन लियोनार्ड बर्नस्टीन और उनकी पत्नी की कहानी है।
बार्बी
थियेटर में जबरदस्त कमाल दिखाने के बाद अब बार्बी ओटीटी पर आ रही है। जियो सिनेमा पर ये फिल्म 21 दिसंबर से देखी जा सकती है।

आई हेट क्रिसमिस
यह एक इटैलियन रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। इस वेब सीरीज की कहानी 30 साल की नर्स जियाना के ऊपर है, जो क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान अकेले रहने के लिए अपने परिवार से एक झूठ बोलती है। इसे लॉरा चियोसोन ने डायरेक्ट किया है। 7, दिसंबर, 2023 से यह कॉमेडी सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
टॉप गन मेवरिक
2022 में रिलीज हुई टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन मेवरिक 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने एक्शन से भरपूर ये फिल्म नहीं देखी है तो इस वीक आपके पास अच्छा मौका है।
द मैनी
नेटफ्लिक्स की 10 एपिसोड वाली सीरीज द मैनी जिमेना के लाइफ पर आधारित है। इस फैमिली ड्रामा को आप 24 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर पाएंगे।
पर्सी जैक्सन एंड द ओलम्पियंस
यह शो पर्सी जैक्सन की कहानी दिखाता है, जो 12 साल में अपनी जादुई शक्तियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, आकाश देवता ने उस पर अपने मास्टर बिजली के बोल्ट को चुराने का आरोप लगाया। पर्सी को अब यह साबित करना होगा कि वह निर्दोष है और इसलिए उसे बोल्ट का पता लगाना होगा। डिज्नी+हॉटस्टार पर 20 दिसंबर से उपलब्ध है।
ह्यूमरसली योर्स 3
द वायरल फीवर (The Viral Fever) द्वारा बनाई गयी ह्यूमरसली योर्स वेब सीरीज का नया सीजन कॉमेडियन विपुल गोयल के फेमस होने के बाद की कहानी दिखाएगा, जिसमें वह स्टैंड अप कॉमेडी करने से पहले नई चुनौतियों का सामना करते हैं। शो में विपुल गोयल के साथ रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी ने अभिनय किया हैं। 22 दिसंबर 2023 से जी 5 पर देख सकेंगे।
व्हाट इफ सीजन 2
पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दूसरा सीजन नौ-एपिसोड्स में रिलीज होगा, जो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कहानियों में दिलचस्प मोड़ दिखाएगा।22 दिसंबर 2023 से डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
