Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
'गदर 2' से लेकर 'ओएमजी 2' तक, इस वीक OTT पर स्ट्रीम हो रही हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज
OTT releases to watch this week : ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहने वाला है। दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट के लिए इस वीक एक या दो नहीं, बल्कि 7 सीरीज और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।
इसमें सनी देओल की गदर 2 से लेकर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 तक इस ओटीटी में स्ट्रीम होने को तैयार है। इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर साउथ के भी कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। आइए दिखाते हैं इस वीक रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट।

गदर 2
सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल की यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को आप 6 अक्टूबर को जी5 पर देख सकते हैं।

ओएमजी 2
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है। सेक्स एजुकेशन पर आधारित यह फिल्म 8 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

खुफिया
तब्बू की अपकमिंग फिल्म खुफिया पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। फिल्म में तब्बू के अलावा अली फजल भी अहम रोल में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई डायरीज 2
'मुंबई डायरीज' के पहले सीजन के हिट होने के बाद अब इसका दूसरा सीजन भी जल्द रिलीज होने वाला है। मुंबई डायरीज 2 6 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगा।

लोकी सीजन 2
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज लोकी सीजन का दूसरा सीजन 6 अक्टूबर को रिलीज होगा। इसके पहले पार्ट को फैंस ने खूब पसंद किया था।
खुशी
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।
स्टार vs फूड
सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अपारशक्ति खुराना, मौनी रॉय और नकुल मेहता की 'स्टार vs फूड' 9 अक्टूबर 2023 को डिस्कवरी प्लस में रिलीज होगी।
स्ट्रांग गर्ल नाम-सून
कोरिया का हिट ड्रामा 'स्ट्रांग गर्ल नाम-सून' का प्रीमियर 7 अक्टूबर को जेटीबीसी पर होगा। नेटफ्लिक्स पर ये कुछ रीजन में ही स्ट्रीम करेगी।
बेकहम
नेटफ्लिक्स की नई डॉक्यूमेंट्री 'बेकहम' 4 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। ये इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड की लाइफ और करियर के बारे में है। इसमें डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने अपनी शादी में आई मुश्किलों के बारे में बताया है। इस डॉक्यूमेंट्री के 4 पार्ट हैं।
इनसिडियस: द रेड डोर
'इनसिडियस: द रेड डोर' 2023 की अमेरिकी हॉरर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन पैट्रिक विल्सन ने किया है। अब ये फिल्म 6 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
टोटली किलर
इंग्लिश कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'टोटली किलर' 6 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम होगी।



Click it and Unblock the Notifications