Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
OTT This Week: इस फेस्टिव वीकेंड पर नहीं होगी बोरियत, फैमिली के साथ देखें ये लेटेस्ट मूवी-सीरीज
OTT releases to watch this week : दिवाली आने में कुछ ही दिन बाकी है लेकिन दिवाली का ये वीक ओटीटी के दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।
इस फेस्टिव वीकेंड पर ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं कई सीरीज और फिल्में, जिसे पूरी फैमिली के साथ आप एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वीक न्यू रिलीज की लिस्ट-

वालटी
मलयालम फिल्म 'वालटी' हिंदी वर्जन में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रोशन मैथ्यू, रवीना रवि, महिमा नांबियार प्रमुख किरदार में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 नवंबर को रिलीज होगी।

घूमर
अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर जी 5 पर 10 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संयमी खेर और अभिषेक बच्चन लीड रोल में है। इस मूवी की काहानी में संयमी एक क्रिकेटर बनी हैं, जिनका हाथ हादसे में चला जाता है। फिर अभिषेक क्रिकेट कोच के रोल में हैं।
बीटीएस: येट टू कम
ये एक कोरियाई फिल्म है। जो बुसान में हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट पर बेस्ड है। कोरियन म्यूजिक और मूवी के फैंस के लिए यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
द किलर
अमेरिकन एक्शन थ्रिलर पर बनी फिल्म का निर्देशन डेविड फिंचर है जिसे एक फ्रांसीसी ग्राफिक नॉवेल पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 10 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
साइबरबंकर- द क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड
ये फिल्म एक जर्मन डॉक्युमेंट्री फिल्म है। जिसमें आपको हैकर्स की दुनिया देखने को मिलेगी। इंटरनेट से जुड़ी ये फिल्म आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकती है। फिल्म 8नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
स्कंद: द अटैकर
राम पोथिनेनी ने स्टारर तेलुगु फिल्म स्कंद : द अटैकर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सई मांजरेकर भी अहम किरदार में हैं। डिज्नी हॉटस्टार पर यह मूवी 10 नवंबर 2023 को स्ट्रीम होगी।

पिप्पा
ईशान खट्टर अभिनीत यह वॉर फिल्म पहले सिनेमाघरों में आने वाली थी, मगर फिल्म अब सीधे ओटीटी पर उतारी जा रही है। इसकी कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध से निकली है। मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवम्बर 2023 से देख सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
