Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस हफ्ते OTT पर धूम मचाने आ रही... ये 5 नई वेब सीरीज और फिल्में, ये वीकेंड रहेगा हाउसफुल
What to Watch On OTT This Week : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगस्त महीनें ने कई फिल्में-सीरीज ने खूब धमाल मचाया। अब नए महीने की शुरुआत के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म में बहुत कुछ नया दिखने को तैयार है।
अगर आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जो बाहर ना जाकर, घर पर ही बैठकर मोबाइल स्क्रीन पर ही कुछ देखकर सुकून के लम्हें बिताना पसंद करते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं, इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हो रही वेबसीरीज और मूवीज की लिस्ट-

द फ्रीलांसर
'बेबी' और 'स्पेशल ऑप्स' के मेकर्स अब ओटीटी पर एक नई सीरीज लेकर आ रहे हैं। 'द फ्रीलांसर' नाम की नई वेब सीरीज में भारत से सीरिया गई लड़की की कहानी को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में मोहित रैना, अनुपम खेर, सुशांत सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। यह सीरीज 1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
फ्राइडे नाइट प्लान
बाबिल खान अभिनीत नई वेब सीरीज ' फ्राइडे नाइट प्लान' वीकेंड, पार्टी और प्लान के बारे में है। यह सीरीज दो भाइयों की जर्नी और एक वीकेंड पर उनके पार्टी प्लान के बारे में है। फिल्म यूथ को काफी पसंद आ सकती है क्योंकि वो इससे खुद को रिलेट कर पाएंगे। इसमें बाबिल के अलावा जूही चावला मेहता और अमृत जयन मुख्य किरदार है। नेटफ्लिक्स पर 1 सितंबर से ये फिल्म देखी जा सकती है।

Scam 2003 द तेलगी स्टोरी
स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी के मेकर्स हंसल मेहता
मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' लेकर आए हैं। सीरीज में बहुचर्चित स्टांप पेपर घोटाला पर आधरित है। इस सीरीज में अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज में गगन देव रियार, मुकेश तिवारी, सत्यम श्रीवास्तव, नितेश कुमार का अभिनय देखने को मिलेगा। यह सीरीज 1 सितम्बर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

हड्डी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "हड्डी" ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म "हड्डी" में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब और इला अरुन जैसे कलाकार भी हैं।
वन पीस
ईइचिरो ओडा की यह सीरीज मंकी डी लफी के कारनामों पर आधारित है। जो राजा बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार होता है। इतना ही नहीं, वह पौराणिक खजाने की तलाश में एक ऐसी यात्रा पर निकल जाता है वहां से आना उसके लिए असंभव होता है। 'वन पीस' के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वन पीस 31 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
सत्य प्रेम की कथा
'सत्य प्रेम की कथा' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। सिनेमाघरों के बाद यह शुक्रवार को ओटीटी पर आई और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गयी। कार्तिक और कियारा आडवाणी ने फिल्म में लीड रोल में हैं। 24 अगस्त को स्ट्रीम हुई इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
