Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
OTT में इस हफ्ते दिखेगा रोहित शेट्टी का धांसू एक्शन, देखिए पूरी वीकली लिस्ट
OTT This Week: इस वीक ओटीटी पर बहुत कुछ नया आने वाला है। ये वीक दर्शको के लिए कॉमेडी-एक्शन भरपूर फिल्मों का रहेगा। एक तरफ जहां रोहित शेट्टी अपने एक्शन से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ कॉफी विद् करण सीजन 8 के फिनाले एपिसोड में गेस्ट के साथ धमाल मचाएंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस प्लेटफॉर्म पर क्या नया आ रहा है।

इंडियन पुलिस फोर्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली 'इंडियन पुलिस फोर्स' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह सीरीज रोहित शेट्टी के पुलिस जगत का विस्तार होगी। यह 19 जनवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
द बीक्वेथेड
कोरियन ड्रामा 'द बीक्वेथेड' भी 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
सिक्सटी मिनट्स
नेटफ्लिक्स की एक्शन पैक्ड जर्मन फिल्म 'सिक्सटी मिनट्स' भी 19 जनवरी को ओटीटी पर आ जाएगी।
लव ऑन द स्पेक्ट्रम
19 जनवरी को 'लव ऑन द स्पेक्ट्रम' का सीजन 2 रिलीज हो जाएगा। यह एक ऑस्ट्रेलियाई रियलिटी टेलीविजन शो है, जो ऑटिज्म से पीड़ित लोगों पर आधारित है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कॉफी विद करण सीजन 8
डिज्नी प्लस हॉटस्टार में कॉफी विद करण सीजन 8 में इस हफ्ते इस सीजन का फिनाले एपिसोड 18 जनवरी को स्ट्रीम हो चुका हैं। इंफ्लूएंसर ओरी और स्टैंड अप कॉमेडियन इसमें नजर आएंगे।
मार्वल
The Marvel's मास मार्वल के बाद की घटनाओं को दिखाती है। इस फिल्म में लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई अभिनेता पार्क सियो-जून ने 'द मार्वल्स' के साथ हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वो इस फिल्म में प्रिंस यान की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। जो अलादना ग्रह का एक आकर्षक राजकुमार है। यह फिल्म 17 जनवरी से रेंट पर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
हेजबिन होटल
'हेजबिन होटल' एक एनिमेटेड सीरीज है, जो लूसिफेर की बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नर्क की अधिक जनसंख्या को कम करने के लिए एक अहिंसक विकल्प बनाने के लिए एक होटल खोलती है। यह सीरीज 19 जनवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications
