Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
OTT This Week: जवान से लेकर आर्या सीजन 3 तक...नवंबर के फर्स्ट वीक में रिलीज होगी धमाकेदार फिल्में
OTT releases to watch this week : नवंबर के फर्स्ट वीक ओटीटी पर जबरदस्त रंग जमने वाला है, क्योंकि इस वीक आपको कई फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। शाह रुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी ब्लॉकबस्टर जवान (Jawan On OTT) की रिलीज के साथ ओटीटी के लिए यह हफ्ता बेहद खास हो गया है।
सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब ओटीटी पर तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज कर दी गयी है। इसके अलावा इस हफ्ते कई वेब सीरीज और फिल्में आयी हैं, जिन्हें वीकेंड की फुरसत में देखा जा सकता है। इस हफ्ते अभी तक आ चुकीं और आने वाली सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट।

जवान
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' भी नवबंर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है इसके डायरेक्शन साउथ के एटली कुमार ने किया है ये फिल्म 2 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
आर्या सीजन 3
सुष्मिता सेन आर्या के तीसरे सीजन के साथ लौट रही हैं। इस बार वो पहले से ज्यादा एक्शन करते हुए नजर आएंगी। यह वेब सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
ताकेशी कैसल
यह बेहद चर्चित जापानी गेम शो है, जिसका हिंदी वर्जन रिलीज हो रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 नवंबर को स्ट्रीम होगी। इसमें भुवन बाम ने इस शो को अपने पॉपुलर कैरेक्टर टीटू मामा की आवाज में डब किया है। इससे पहले एक्टर-कॉमेडियन जावेद जाफरी इस शो को हिंदी में वॉइस ओवर दे चुके हैं। तब तकेशी कैसल टीवी पर टेलीकास्ट होता था।
स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी- पार्ट 2
हंसल मेहता की बेहद चर्चित वेब सीरीज के पहले सीजन का दूसरा भाग रिलीज हो रहा है, जिसमें स्टाम्प घोटोले के मास्टरमाइंड तेलगी की कहानी जारी रहेगी। दूसरा पार्ट 3 नवंबर 2023 को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।
पी आई मीना
तान्या मणिकतला की नई डिडेक्टिव वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर आ रही है। जासूसी से जुड़ी इस सीरीज में जिसु सेन गुप्ता, विनय पाठक, जरीना वहाब जैसे स्टार्स भी है जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलायम और कन्नड़ में रिलीज किया जा रहा है। इसे दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 नवंबर 2023 से देख सकते हैं।
टेम्टेशन आईलैंड इंडिया
पल्स की अग्निपरीक्षा पर बना ये रियालिटी शो जियो सिनेमा पर आ रहा है जिसे मौनी रॉय और करण कुंद्रा होस्ट करेंगे। ग्लैमरस का तड़का तो विवादों की झड़ी इस रियालिटी शो में देखने को मिलेगी। दर्शक इस शो का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जियो सिनेमा पर 3 नवंबर से देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
