Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Killer Soup से लेकर The Kerela Story तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, अभी नोट कर लें डेट और टाइम
OTT This Week: 'किलर सूप' से लेकर 'रोल प्ले' तक, सर्दियों में OTT प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज होने वाली क्राइम, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर मूवी और सीरीज गरमाहट देने आ रहीं है।
अगर इस ठंड भरे मौसम में आप वीकेंड रजाई और चाय के प्याले के साथ गुजरना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली एक से बढ़कर एक अलग-अलग जोनर की मूवीज और वेबसीरीज की लिस्ट, जिन्हें देखकर यकीनन आप बोर नहीं होंगे।

किलर सूप
'किलर सूप' एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज है जो स्वाति शेट्टी (कोंकणा सेन शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने पति, प्रभाकर (मनोज बाजपेयी) की जगह अपने बॉयफ्रेंड उमेश को लाने की साजिश में, स्वाति की चालाक प्लानिंग एक अजीब मोड़ लेती है। सीरीज की बहुत चर्चा हो रही है। इसे 11 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इको
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स टेलीविजन सीरीज का दसवा पार्ट आ गया है, जिसका नाम 'इको' है। ये अमेरिकी माया लोपेज़ पर बेस्ड है, जो कभी ट्रैकसूट माफिया की नेता थी। न्यूयॉर्क शहर में 'हॉकआई' की कहानी को बताते हुए, सीरीज में बहुत कुछ दिखाया गया है। माया अपने पास्ट के साथ समझौता कर रही है, वो कई सारी चुनौतियों से जूझती है। इसे 11 जनवरी से डिज़्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
द लेजेंड ऑफ हनुमान सीज़न 3
'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के आगामी तीसरे सीज़न में, कहानी दुनिया भर में सत्ता के भूखे रावण की और भगवान हनुमान के इर्द-गिर्द घूमेगी। अपने एनीमेशन, कहानी कहने और हिंदू पौराणिक कथाओं को दिखाते हुए, 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' ने भारत में तारीफें हासिल की है और कई देशों में भी लोकप्रियता हासिल कर रही है। इसे 12 जनवरी से डिज़्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
मिशन इंपॉसिबल-7
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने बीते साल मिशन इंपॉसिबल फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त यानी मिशन इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है। इस स्पाई थ्रिलर मूवी को 11 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
द केरल स्टोरी
2023 में सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में रही फिल्म 'द केरल स्टोरी' जल्द OTT पर आने वाली है। अदा शर्मा की फिल्म ने पूरे देश में विवाद खड़ा कर दिया था इस फिल्म को पहले कोई प्लेटफॉर्म रिलीज के लिए नहीं मिल रहा था पर आखिरकार जी5 पर ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।
एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी
एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन' में नितिन अहम रोल प्ले कर रहे हैं वह फिल्म में अभि नाम का एक किरदार निभा रहे हैं जिसे बचपन से ही एक्टिंग का कीड़ा है। बड़ा होने के बाद वह जूनियर आर्टिस्ट बन जाता है लेकिन उसकी रील और रियल लाइफ तब ज्यादा अजीब मोड़ पर पहुंच जाती है, जब वह एक कंपनी की एमडी लिकिथा से प्यार में पड़ जाता है। 12 जनवरी को इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
रोल-प्ले
इस हाई-एनर्जी थ्रिलर कॉमेडी में, स्पॉटलाइट न्यू जर्सी की एम्मा (कैली कुओको) है, जो डेविड (डेविड ओयेलोवो) नाम के पति और दो बच्चों के साथ जी रही है। हालांकि, ये सब बस आसान दिखता है, होता नहीं। एम्मा की कहानी कुछ और ही है। कहानी में मोड़ तब आता है जब रोल-प्ले के जरिए उसका पति सबकुछ जान जाता है। 12 जनवरी से आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
