Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
OTT this week : ओटीटी पर भी छाएगा चंद्रयान-3 का जादू, ये है अगस्त के आखिरी हफ्ते रिलीज की लिस्ट
OTT this week :ओटीटी प्लेटफॉर्म्स लोगों के एंटरटेनमेंट का पॉपुलर मीडियम बन गया है। टीवी और सिनेमाघरों के साथ अब लोग ओटीटी या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर समय बिताना पसंद कर रहे हैं। दर्शक हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ नया देखने के लिए इंटरनेट पर न्यू रिलीज की लिस्ट खंगालते रहते हैं।
बोल्डस्काई आपके लिए लाया है अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की तगड़ी खुराक मिलने वाली है। इस हफ्ते दर्शकों के लिए चंद्रयान-3 से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हो रही है। इसके अलावा बहुत कुछ है इस हफ्ते देखने के लिए। ये रही लिस्ट-

चंद्रयान 3
चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचने वाला है। इस उपलब्धि को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक डॉक्युमेंट्री के जरिए कवर किया है, जो 23 अगस्त हो चुका है।
माखन लीला भार्गव
रवि दुबे अपनी आगामी वेब सीरीज लखन लीला भार्गव में वकील की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें पहली बार रवि एक वकील के तौर पर नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी लखनऊ के एक आपराधिक वकील के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे आप 21 अगस्त को 2023 को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
द लॉस्ट सिटी
नेटफ्लिक्स पर द लॉस्ट सिटी 25 अगस्त को आ रही है। यह रोमांटिक एडवेंचर फिल्म है। सैंड्रा बुलक और चैनिंग टैटम लीड रोल्स में हैं। एक रोमांटिक नॉवल लिखने वाली लेखक अपने कवर मॉडल के साथ जंगल एडवेंचर पर जाती है, जहां एक अरबपति दोनों को खजाने की खोज के लिए किडनैप कर लेता है।
लाइटहाउस
ये जापानी टॉक शो है, जिसमें दो एंटरटेनर्स कैजुअल बातचीत के जरिए एक दूसरे के बारे में कई इंटरेस्टिंग बाते बताते हैं । ये शो नेटफ्लिक्स पर 22 अगस्त को स्ट्रीम हो चुका है।

आखिरी सच
तमन्ना भाटिया एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार हैं। सीरीज की कहानी दिल्ली में स्थित बुराड़ी के एक ही परिवार के 11 लोगों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या पर बेस्ड है। आखिरी सच वेब सीरीज 25 अगस्त को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। तमन्ना भाटिया जांच अधिकारी के रोल में हैं। उनके अलावा अभिषेक बनर्जी, शिविन नारंग, दानिश इकबाल, निशु दीक्षित, कृति विज और संजीव चोपड़ा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बजाओ
जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली वेबसीरीज बजाओ से इंडियन रैपर रफ्तार डेब्यू करने वाले है। इस वेबसीरीज में रफ्तार के साथ बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स रही महिरा शर्मा भी इसमें लीड रोल में होंगी।
हू इज एरिन कार्टर
24 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही ये ब्रिटिश लिमिटेड सीरीज है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसकी पहचान एक स्टोर रॉबरी के दौरान सामने आ जाती है।

स्टार वार्स एहसोका
यह सीरीज एहसोका की ग्रैंड एडमिरल थ्रॉन की खोज की कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में रोसारियो डॉसन, नताशा लियू बोर्डिजो, मैरी एलिजाबेथ विन्स्टेड, रे स्टीवेन्सन, इवान्ना साखनो, डायना ली इनोसैंटो, डेविड टेनेंट, लार्स मिकेलसेन और इमान एस्फांडी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। साइंस फिक्शन ड्रामा जॉनर की यह सीरीज 23 अगस्त 2023 से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications
