Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'परमानेंट रूममेट्स' से लेकर ड्रीम गर्ल 2, OTT पर रिलीज हो रही ये शानदार फिल्में और सीरीज
OTT releases to watch this week : अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने नहीं जा रहे हो और किसी नई सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज या मूवी का इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर वीकेंड पर ढेर सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। यहां पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट। 'काला पानी' से लेकर 'मेंशन 24' तक, ऐसी ही कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक पर देख स्ट्रीम होने वाली है, जो आपको बिल्कुल बोर नहीं होने देंगे- देखिए इस हफ्ते कौनसी मूवीज और सीरीज रिलीज के लिए हैं तैयार-

'परमानेंट रूममेट्स
'परमानेंट रूममेट्स' एक बार फिर से नए सीजन के साथ लौटकर आ रहा है। इस सीरीज को इंडिया की पहली वेब सीरीज कहा जाता है। अब इसका तीसरा सीजन भी आ चुका है। ये ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। देखिए सुमित व्यास और निधि सिंह कहानी कहां तक पहुंची है। आप इसे 18 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
एस्पिरेंट्स सीजन 2
एस्पिरेंट्स के पहले सीजन को बहुत सफलता मिलने के बाद इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों के लिए तैयार है। ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कास्ट लिस्ट में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदूजा, अभिलाष थपलियाल सहित कई सितारे हैं। प्राइम वीडियो में आप इसे 25 अक्टूबर से देख सकते हैं।

ड्रीम गर्ल 2
आयुष्मान खुराना की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए 20 अक्तूबर से उपलब्ध होगी। इस तरह से जो दर्शक इसका लुत्फ सिनेमाघरों में लेने से चूक गए थे, वह इसको अब ओटीटी पर देख सकते हैं ।
Mansion 24
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 अक्टूबर को Mansion 24 रिलीज हो गई है। 'मेंशन 24' की दीवारों के अंदर भरा है रहस्य, कौन सुलझा पाएगा इसे? शो में वरलक्ष्मी सरथकुमार, सत्य राज, अविका गौर सहित कई स्टार्स हैं।

काला पानी
काला पानी नेटफ्लिक्स पर 18 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। इस सीरिज में अंडमान-निकोबार में एक रहस्यमयी बीमारी को लेकर बनी है, जो लोगों को अपना शिकार बना रहा है। सके इलाज के लिए एक लड़ाई है। समीर सक्सेना द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज में आशुतोष गोवारिकर, मोना सिंह, सुकांत गोयल, अमेय वाघ, विकास कुमार, अरुशी शर्मा, राधिका मेहरोत्रा और चिन्मय मंडलेकर हैं।

किंग ऑफ कोठा'
दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
Pain Hustlers
इस मवूी में अपनी नौकरी खोने के बाद एक सिंगल मदर फंस जाती है। वो फंसती है एक प्लानिंग में, जो मेडिसिन बेचने वाली कंपनी से जुड़ी हुई है। नेटफ्लिक्स में इसे 20 अक्टूबर से देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
