Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इस वीक ओटीटी पर जमकर बरसेगा एक्शन और ड्रामा, दिखेगी सेम बहादुर की देशभक्ति और गूंजेगी एनिमल की दहाड़
OTT New Release This Week : यह वीकेंड काफी खास और लंबा है। शनिवार और रविवार के अलावा शुक्रवार को 26 जनवरी की छुट्टी भी है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने नहीं जा रहे हैं, तो घर बैठे बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि इस वीकेंड अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए बहुत नया आ रहा है।
इस वीकेंड दर्शकों के लिए साल की सबसे बड़ी हिट रणबीर कपूर स्टारर एनिमल रिलीज हो रही है। वहीं 26 जनवरी के मौके पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी स्ट्रीम होने को तैयार है। जानिए इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिसे आप वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हैं।

एनिमल
एनिमल' एक पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बेटा उन लोगों से बदला लेने का फैसला करता है, जिन्होंने उसके पिता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
कर्मा कॉलिंग
'कर्मा कॉलिंग' अलीबाग सोसायटी की राज करने वाली रानी इंद्राणी कोठारी के इर्द-गिर्द घूमती है और सीरीज अमीर लोगों की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया को दिखाएगी। यह अमेरिकी मूल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है, जो 2011-2015 तक प्रसारित हुई थी। सीरीज में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। यह 26 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
सैम बहादुर
'सैम बहादुर' भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे उनके करियर ने भारत की भू-राजनीतिक सीमाओं को आकार दिया। फिल्म में विक्की कौशल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर जी5 पर रिलीज होगी।
फाइट क्लब
'फाइट क्लब' एक युवा लड़के सेल्वा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहता है, लेकिन कुछ कारणों से उसके सपनों पर पानी फिर जाता है। वह झगड़ों में फंसकर एक गुस्सैल व्यक्ति बन जाता है। यह 27 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी
नेरू
नेरू' एक दृष्टिहीन मूर्तिकार सारा पर केंद्रित है, जो आघात से पीड़ित होने के बाद न्याय पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कानूनी व्यवस्था से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, प्रियामणि, अनस्वरा राजन, सिद्दीकी, शांति और जगदीश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 23 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम
'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' अपनी पहली किस्त के बाद की घटनाओं पर केंद्रित है। ब्लैक मंटा के कारण एक प्राचीन शक्ति के प्रकट होने के बाद अटलांटिस को विनाश से बचाने के लिए अरुथर अपने भाई के साथ फिर से जुड़ जाता है। फिल्म में जेसन मोमोआ के साथ पैट्रिक विल्सन, एम्बर हर्ड, रान्डेल पार्क, डॉल्फ लुंडग्रेन, टेमुएरा मॉरिसन और निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में हैं। यह 23 जनवरी को बुकमायशो स्ट्रीम पर रिलीज होगी।
एजेंट
अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं तो आपके लिए 'एजेंट' बेस्ट है। ये 26 जनवरी को सोनी लिव पर रिलीज होगी। इसमें अखिल अक्किनेनी के अलावा ममूर्ति, डिनो मोरया और साक्षी वैद्य है।
हसलर्स-जुगाड़ का खेल
अगर आप कुछ हटके देखना चाहते हैं तो आपके लिए 'हसलर्स जुगाड़' का खेल बेस्ट है। ये अमेजन मिनी टीवी पर 24 जनवरी को रिलीज हो गई है। ये साल 2010 में मुंबई में देखे गए स्टार्ट अप बूम पर बेस्ड है।
सालार
प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' 20 जनवरी को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है, जो पिछले महीने रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में श्रुति हासन ने मुख्य भूमिका निभाई है।



Click it and Unblock the Notifications
