Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Seema Haider: जल्द बड़े पर्दे पर दिख सकती है सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर
Seema Haider Got Movie Offer: पिछले दिनों सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरें सामने आई थी। सचिन और सीमा के परिवार की तरफ से कहा गया था कि लाइमलाइट में आने की वजह से काम-धंधे के लिए बाहर न जाने के कारण उनके खाने के लाले पड़ गए हैं।
लेकिन अभी सीमा हैदर के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा और सचिन की तरफ हाथ आगे बढ़ाए हैं। अमित ने अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस 'जानी फायर फॉक्स' (JANI FIREFOX) तले बनने वाली मूवी में अभिनय का ऑफर कपल को दिया है।

इस फिल्म में दिख सकती है सीमा हैदर
हमेशा विवादों में रहने वाले खुद को मेरठ के गांव जानी का निवासी बताने वाले अमित जानी ने 2022 में मेरठ के सिवाल खास से विधान सभा चुनाव लड़ा था। उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या पर अमित फिल्म बनाने जा रहे हैं।इस फिल्म का नाम 'अ टेलर मर्डर स्टोरी' (A Tailor Murder Story) रखा गया है और ये नवंबर में रिलीज होनी है। वह काम करने के एवज में कपल को पैसे भी देंगे। जब ये ऑफर सीमा को मिला, तो सीमा ने जवाब दिया था कि वो सोच कर बताएंगी. मगर, अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है।
सोशल मीडिया में फेमस है सीमा हैदर
सीमा और पबजी की बातचीत गेम पबजी के जरिए होना शुरू हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए थे। इसके बाद सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आ पहुंची। जिसके बाद से सीमा और सचिन की लवस्टोरी मीडिया से लेकर के सोशल मीडिया तक चारों तरफ छाई हुई। कोई इनकी प्रेम कहानी को सच बता रहा है तो कुछ लोगों का कहना है कि सीमा हैदर सचिन मीणा को प्यार के झांसे में लेकर भारत की जासूसी करने आई है। इस वजह से सोशल मीडिया पर इन दोनों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया में सीमा हैदर की फैंस फॉलोइंग खूब ज्यादा है। इसलिए फैंस इनके रील्स और वीडियो देखना खूब पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
