Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, आखिर क्या है वजह?
Palash Muchhal At Premanand Maharaj Ashram: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का शादी 23 नवंबर को होनी तय थी। लेकिन अचानक शादी टलने के बाद दोनों के निजी जीवन को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इसी बीच पलाश को हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में पलाश भीड़ के बीच मास्क लगाकर बैठे नजर आए।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे पलाश मुच्छल
पलाश मुच्छल की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह श्री हित राधा केलि कुंज स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने फेस मास्क पहना हुआ है और सफेद शर्ट-काली जैकेट पहनी है। एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि यह वीडियो 2 दिसंबर का है और पलाश अपनी मां व बॉडीगार्ड के साथ वहाँ पहुंचे थे। यूजर्स के अनुसार, पलाश की उंगलियों पर लगी मेहंदी और उनके पास मौजूद जाप माला की थैली देखकर पहचान कंफर्म हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पलाश के पिता दिखाई नहीं दिए, जिससे उन्हें लगा कि मामला सामान्य से अधिक गंभीर हो सकता है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पलाश
पलाश की तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने कमेंट किया, 'यह कितनी शर्म की बात है कि अब लोग सिर्फ सिम्पैथी पाने के लिए ऐसा करते हैं। धर्म का मजाक बना दिया है।' वहीं एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने वायरल तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हाल ही में, इन सभी सेलेब्स ने प्रेमानंद जी के स्थान को अपने पीआर का हिस्सा बना लिया है। वे वहाँ अपनी गंदगी धोने, मीडिया में सहानुभूति पाने और यह दिखावा करने जाते हैं कि वे आध्यात्मिक हो गए हैं। उन्हें विवादास्पद तस्वीरों वाले लोगों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाना चाहिए।' एक और नेटिजन ने लिखा, 'एक अच्छा कवर ड्राइव करने की कोशिश कर रहा हूं।'
Palash Muchhal went to Premanandji Maharaj. He thinks all problems related to jersey no. 18 are solved here. pic.twitter.com/3IbdxttLWs
— Sagar (@sagarcasm) December 3, 2025
नई शादी की तारीख पर सस्पेंस बरकरार
इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि शादी की नई तारीख 7 दिसंबर तय हो गई है। लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए इन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा, "मुझे इन खबरों की कोई जानकारी नहीं है। शादी फिलहाल आगे बढ़ाई गई है।"



Click it and Unblock the Notifications
