Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महाभारत के 'कर्ण' का हुआ निधन, जानें पंकज धीर के परिवार में कौन-कौन हैं?
Pankaj Dheer Family Tree: टीवी और फिल्म जगत से दिवाली से ठीक पहले बुरी खबर आई है जिसने सभी को व्याकुल कर दिया है। मशहूर अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर ने सभी की आंखें नम कर दी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान महाभारत में अंगराज कर्ण के किरदार से मिली, जिसने उन्हें हर घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके अलावा पंकज ने चंद्रकान्ता में भी शानदार रोल अदा किया है। वहीं वो कई फिल्मों में भी विलेन का किरदार निभा चुके हैं।
पंकज धीर के फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अब वो उनके बीच नहीं रहे। इस कठिन समय में लोग उनके परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे हैं और साथ में ये जानना चाहते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं और उनके करीबी सदस्य कौन हैं।
कैसे हुई पंकज धीर की मौत
जाने-माने अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। उनके करीबी ने इस बात की जानकारी दी है कि अब उनके जिगरी दोस्त ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज धीर की मौत कैंसर से हुई है। पंकज ने बुधवार 15 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे मुश्किल समय में उनके परिवार वाले व्याकुल हैं और फैंस सदमे में हैं।

पंकज धीर के परिवार में कौन-कौन
पंकज धीर के फैंस जानना चाहते हैं कि अभिनेता के परिवार में कौन-कौन हैं। बता दें कि पंकज की पत्नी अनीता धीर उनके बेटे निकितन धीर, बेटी निकिता शाह हैं। बेटे निकितन की पत्नी कृतिका सेंगर हैं और उनके दो बच्चे यानी पंकज के पोते-पोती भी हैं। कम हो लोगों को पता होगा कि पंकज धीर के पिता सी.एल. धीर भी फिल्म निर्देशक थे।
पंकज धीर की पर्सनल लाइफ
बात पंकज धीर की पर्सनल लाइफ की करें तो उनका जन्म पंजाब में हुआ था। पंकज धीर ने साल 1984 में शादी की थी और पंकज ने अपनी लाइफ में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्होंने उन्हें खास पहचान दी थी। पंकज के बेटे निकितिन धीर भी एक्टिंग की दुनिया में है और बहू कृतिका सेंगर भी फिल्मी दुनिया से हैं।



Click it and Unblock the Notifications
