Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
टेलीविजन के संस्कारी चेहरे से लेकर एडल्ट फिल्म विवाद तक, पंकज धीर की अनसुनी कहानी
Pankaj Dheer Movies: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज धीर हमारे बीच में नहीं रहे हैं। उनकी यूं अचानक मृत्यु से परिवार और उनके फैंस को गहरा सदमा पहुँचा है। पंकज धीर ने महाभारत में कर्ण की भूमिका से हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनका यह किरदार कभी ना भूलने वाले किरदार में शामिल हो गया है। उनकी गिनती एक ऐसे सफल अभिनेता के रूप में की जाती है, जिन्होंने अपनी किस्मत को चमकाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। इसके साथ ही पंकज धीर ने 68 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। आपको बता दें, पंकज धीर ने अपने करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। लेकिन यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उन्होंने भारत में सबसे पहले एडल्ट फिल्म बनाई थी। जी हां, उन्होंने 1893 में 'मुंबई फेंटेसी' नाम की एडल्ट फिल्म बनाई थी। आइए, नजर डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर -
फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत
पंकज धीर ने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कुछ ज्यादा खास किरदार तो नहीं मिले। लेकिन उन्हें फिल्मी जगत में पहचान बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण के किरदार से मिली महाभारत कर्ण का किरदार उनके जीवन का एक सबसे सफल और यादगार कैरेक्टर बन गया।

इन फिल्मों में निभाए यादगार किरदार
क्या आप जानते हैं मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज धीर ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी कई वर्षों तक काम किया है। उन्होंने साल 1995 में निशाना, मिस्टर बॉन्ड जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उनकी सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में टार्ज़न द वंडर कार, बादशाह, सनम बेवफा, सड़क और कप्तान मूवी लोकप्रिय रही है।

भारत की पहली एडल्ट फिल्म का निर्देशन
जहां एक और पंकज धीर ने महाभारत के कर्ण कैरेक्टर से हर घर व हर दिलों में अपनी पहचान बनाई थी। वहीं, उनके करियर की एक ऐसी विवादित फिल्म भी रही है, जिसकी वजह से वह कई दिनों तक अखबार की सुर्ख़ियों और चर्चा में बने रहे। जी हां उन्होंने भारत की सबसे पहली एडल्ट फिल्म जिसका नाम बॉम्बे फेंटेसी है, उसमें एक बॉल्ड कैरेक्टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के कुछ बोल्ड सीन के चलते सेंसर बोर्ड ने भी इसे ए सर्टिफिकेट दिया था। इसके साथ ही बताया जाता है कि फिल्म के बोल्ड सीन को शूट करने के लिए कनाडा से कैमरा क्रू को बुलाया गया था। साथ फिल्म की शूटिंग एक होटल के बंद कमरे में की गई थी।



Click it and Unblock the Notifications
