Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Parineeti Wedding Photos Viral: राघव की हुई परिणीति, इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं newly wed couple की तस्वीरें
Parineeti-Raghav wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब आधिकारिक तौर पर एक दूसरे को हो चुके हैं। फैंस को बड़ी बेसब्री से इस हाई प्रोफाइल शादी का इन्तजार था।
राघव और परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात जन्मों के लिए एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। शादी के बाद बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

साथ में जंच रहे हैं दोनों
इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत रही हैं। परिणीति ने हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है, उनके मांग में सिंदूर है और चूड़ियों से भरे हाथ हुए हैं। वहीं राघव चड्ढा ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि परिणीति और राघव एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं।
कई बड़ी हस्तियों ने की इस शादी में शिरकत

इस शादी का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे। साथ ही दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप नेता संजय सिंह, शिवसेना लीडर आदित्य ठाकरे भी इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे। हालांकि परिणीति की कजन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो सकीं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा मौजूद दिखीं।
परिणीति और राघव ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर की तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लोगों का इन्तजार खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। कई वर्षों तक एक दूसरे को जानने समझने के बाद शादी के बंधन में बंधे इस कपल की शादी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक प्यारे से नोट के साथ Mr and Mrs बने इस जोड़े ने अपनी शादी की चुनिंदा फोटो साझा की हैं।

Image: Instagram
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
