Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, लाडले का रखा है ये यूनिक नाम; जानें मतलब
Parineeti Chopra Son's Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों पैरेंट्स बनने के खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। 19 अक्टूबर 2025 को परिणीति ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। आज यानी 19 नवंबर को उनका बेटा महीने का हो गया है। इस खास मौके पर परिणीति और राघव ने पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है। इसके साथ ही, परिणीति ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं और कई सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

परिणीति-राघव ने ये रखा बेटे का नाम
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति और राघव ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उनके बेटे के नन्हे पैर दिखाई दे रहे हैं, जिन पर वह प्यार से किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में परिणीति बच्चे के पैरों को दोनों हाथों में थामे बैठी हैं और राघव उनका हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमे उन्होंने रिवील किया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है।
नीर नाम का क्या मतलब होता है?
फोटोज के साथ पोस्ट में परिणीति ने लिखा, 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम - तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम 'नीर' रखा - शुद्ध, दिव्य, असीम।' ये परिणीति और राघव के नाम का कॉम्बिनेशन है। नीर नाम फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सब इस यूनिक नाम के लिए कपल की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि नीर नाम परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का कॉम्बिनेशन है। 'नीर' में 'नी' (परिणीति) और 'र' (राघव) दोनों के नाम का हिस्सा शामिल है।
'नीर' एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम है, जिसका उपयोग हिंदी, संस्कृत और कई भारतीय भाषाओं में किया जाता है। नीर का अर्थ पानी होता है, जो जीवन, शुद्धता और शांत प्रवाह का प्रतीक माना जाता है। जैसे पानी की बूंद हर परिस्थिति में बहकर रास्ता बना लेती है, उसी तरह 'नीर' नाम वाले व्यक्तियों के बारे में माना जाता है कि वे हर परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढालने वाले और लचीले स्वभाव के होते हैं। यह नाम पवित्रता, कोमलता, ताज़गी और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। कई भारतीय भाषाओं में 'नीर' का इस्तेमाल शुद्ध जल के लिए किया जाता है, इसलिए यह नाम सादगी के साथ एक गहरी आध्यात्मिक भावना भी जोड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications