Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
O Piya Song : परिणीति ने पति को दिया खास गिफ्ट, शादी के लिए रिकॉर्ड किया था ये स्पेशल सॉन्ग, देखिएं यहां
O Piya Song : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए है। शादी में फैमिली मेंबर्स और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी शादी के चर्चे अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रहे हैं।
परिणीति ने अपनी इस खास मौके को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी लग्जरी वेडिंग और खूबसूरत लहंगे के अलावा अब परिणीति अपने खास गिफ्ट की वजह से चर्चा में है। दरअसल परिणीति ने राघव को शादी पर एक गाना डेडिकेट किया था। परिणीति ने राघव के लिए खुद ये गाना रिकॉर्ड किया था।

ये तो सभी जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ अच्छी सिंगर भी हैं। वह बहुत अच्छा गाना गाती हैं और अक्सर अपना गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। परिणीति ने राघव के लिए ओ पिया गाना गाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाना 24 सितंबर को आयोजित दोनों की शादी के मौके पर बजाया गया था। गाने के बोल हिंदी और पंजाबी में हैं। ट्रैक को फिलहाल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को गौरव दत्ता ने संगीतबद्ध किया है। वहीं गौरव, सनी एमआर और हरजोत कौर ने मिलकर लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने के बोल- ओ पिया, ओ पिया, चल चलें। बाट लें गम-खुशी साथ में।
मुंबई में होगा रिसेप्शन
परिणीति और राघव शादी के बाद उदयपुर से दिल्ली रवाना हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल चंडीगढ़ और दिल्ली में रिसेप्शन होस्ट करने वाले थे। जहां पर कई राजनेता शामिल होने वाले थे। लेकिन अब खबरों की मानें तो अब सिर्फ मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। जिसमें दोनों के दोस्त शामिल होंगे। परिणीति रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट करने वाले हैं। ये रिसेप्शन 4 अक्टूबर को होगा।



Click it and Unblock the Notifications











