Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Prashant Tamang Death: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग का निधन, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Prashant Tamang Dies At 43: भारतीय रियलिटी टेलीविजन और नेपाली सिनेमा के जाने-माने चेहरे प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग को 11 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने प्रशांत की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज नई दिल्ली स्थित तमांग के आवास पर उनका निधन हो गया। दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा के अनुसार, तमांग की जान कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई है। इस खबर के आने के मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। प्रशांत तमांग के करीबी और फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

कैसे हुआ प्रशांत तमांग का निधन?
सिंगर महेश सेवा ने बताया कि प्रशांत तमांग को उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। महेश सेवा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए प्रशांत तमांग को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।'
सिंगर बनने से पहले कोलकाता पुलिस कांस्टेबल में कार्यरत
प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक गोरखा परिवार में हुआ था।इंडियन आइडल में आने से पहले, प्रशांत तमांग कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे और पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गाते थे। 2007 में इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन देने के उनके फैसले ने सब कुछ बदल दिया और उन्हें एक साधारण नौकरी से राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला एल्बम निकाला, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने थे। आगे चलकर उन्होंने नेपाली फिल्मों में बतौर गायक और अभिनेता काम किया था।
'पाताल लोक 2' में निभाया था विलेन का किरदार
प्रशांत तमांग ने जयदीप अहलावत स्टारर सीरीज 'पाताल लोक 2' में भी काम किया था। इस सीरीज में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का रोल किया था। इस किरदार में उन्होंने दर्शकों को चौंका दिया था।
लाइव परफॉर्मेंस के बाद नई दिल्ली में हुई मौत
खबरों के मुताबिक, प्रशांत तमांग अरुणाचल प्रदेश में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद नई दिल्ली लौटे थे। 11 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे द्वारका के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। डॉक्टरों ने अभी तक मृत्यु का सटीक कारण नहीं बताया है और आगे की जानकारी का इंतजार है।



Click it and Unblock the Notifications
