Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
धर्मेंद्र के बाद अब प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी, 90 साल की उम्र में अस्पताल में भर्ती एक्टर
Prem Chopra: बॉलीवुड से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। 90 वर्षीय दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पहले धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी जो अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके फैंस अभिनेता की हेल्थ को लेकर चिंता में हैं।
इसी बीच अब प्रेम चोपड़ा के बीमार होने की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है। आइए जानते हैं कि रील लाइफ के विलेन को हुआ क्या है?

प्रेम चोपड़ा की बिगड़ी तबीयत
अभी-अभी पता चला है कि फिल्मों में विलेन बन डराने वाले प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पहले धर्मेंद्र और अब प्रेम चोपड़ा की तबीयत खराब होने से उनके फैंस चिंता में हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने बताया है कि उन्हें रेगुलर चेक अप के लिए अस्पताल लाया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
क्या हुआ है प्रेम चोपड़ा को
रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम चोपड़ा का लीलावती अस्पताल में लंग इंफेक्शन का इलाज चल रहा था। उनके डॉक्टर जलील पारकर ने बताया है कि उन्हें हार्ट संबंधी परेशानी हो रही थी और बाद में फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था जिसका इलाज चल रहा है। हालांकि अब वो खतरे से बाहर हैं और 3-4 दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
इन फिल्मों से पाई पहचान
92 साल की उम्र में भी प्रेम चोपड़ा काफी एक्टिव हैं। बता दें कि प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक विलेन में से एक रहे हैं। "बॉबी", "दो रास्ते", "कटी पतंग" और "काला सोना" जैसी फिल्मों में उनके डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications