Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
'धुरंधर' के गाने पर झूमे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के पति का डांस वीडियो हुआ वायरल
Nick Jonas Dance On Dhurandhar Song: धुरंधर मूवी का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी छाया हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। चाहे फिल्म के डायलॉग हों या गाने, सोशल मीडिया पर चारों तरफ सिर्फ धुरंधर की ही चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग मूवी के गानों पर डांस करते हुए रील्स बना रहे हैं। सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी मूवी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर धुरंधर के गाने पर डांस किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
निक जोनस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने भाइयों, जो और केविन जोनस, के साथ धुरंधर मूवी के 'शरारत' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। निक ने ये गाना अपने कॉन्सर्ट से पहले जोश बढ़ाने के लिए चुना। वीडियो में तीनों की एनर्जी और एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
'नेशनल जीजू' की तारीफ कर रहे फैंस
इंस्टाग्राम यूजर्स कमेंट बॉक्स में निक जोनस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'नेशनल जीजू फॉर अ रीजन।' दूसरे ने लिखा, 'हमारा जीजू कैसा हो, निक जीजू जैसा हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नया निक अनलॉक हुआ है।' एक फैन ने कमेंट किया, 'अरे जीजू...जीजू का हर समय ऑनलाइन रहना सबसे अच्छी बात है।'
इससे पहले भी शेयर किया था बॉलीवुड गाना
निक जोनस इससे पहले भी बॉलीवुड म्यूजिक के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही निक जोनस ने फिल्म 'वॉर 2' के गाने 'आवां जावां' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। इससे यह साफ दिखता है कि निक जोनस बॉलीवुड गानों को काफी एंजॉय करते हैं।
स्पॉटीफाई ग्लोबल टॉप 200 चार्ट में शामिल हुए धुरंधर के गाने
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के सभी गाने स्पॉटीफाई ग्लोबल टॉप 200 चार्ट में शामिल हो गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड एल्बम के सभी गाने एक साथ इंटरनेशनल चार्ट में शामिल हुए हैं, जो हिंदी फिल्म म्यूजिक के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।



Click it and Unblock the Notifications