Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पहाड़ी दुल्हन बनी सारा खान! पहले मुस्लिम फिर हिंदू रिवाज से रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें
Sara Khan Muslim Hindu wedding: टीवी एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में रामायण में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक संग शादी रचाई। यह सारा की दूसरी शादी है। इससे पहले वह अभिनेता अली मर्चेंट के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। 5 दिसंबर को सारा ने पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह किया और इसके बाद हिंदू परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए।
शादी के बाद कपल ने परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए शानदार रिसेप्शन रखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब सारा ने खुद अपने निकाह से लेकर सात फेरों तक की खास झलक फैंस के साथ साझा की है।

सारा खान ने शेयर किया वेडिंग एलबम- "कुबूल है से सात फेरे तक"
सारा खान ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनकी मुस्लिम और हिंदू दोनों परंपराओं की रस्में दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'कुबूल है से सात फेरे तक... हमारे प्यार ने अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी है और हमारी दुनिया ने हमें हां कहा है।' फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसा रहे हैं।
3 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सारा और कृष ने अक्टूबर 2025 में कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद सारा को मुस्लिम समुदाय से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जिस पर एक्ट्रेस ने ठोस जवाब दिया था। हालांकि अब एक्ट्रेस ने सभी की बोलती बंद कर दी है और दोनों धर्मों के रीति-रिवाज से शादी कर ली है। साथ ही कोर्ट मैरिज कर उसे ऑफिशियल भी बना दिया है।
ससुर सुनील लहरी शादी में क्यों नहीं दिखे?
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की भी रही कि सारा के ससुर और अभिनेता सुनील लहरी शादी में नजर नहीं आए। फैंस ने इस अनुपस्थिति पर सवाल उठाए कि क्या वह इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। दरअसल, खुद कृष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता से उनके रिश्ते इतने अच्छे नहीं हैं और उनकी परवरिश उनकी मां ने अकेले की है। इसी वजह से सुनील लहरी शादी का हिस्सा नहीं बने।
पहाड़ी दुल्हन के अवतार में छाईं सारा खान
शादी के दिन सारा खान का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर छा गया। उन्होंने लाल पारंपरिक लहंगा पहना और पहाड़ी नथ, गलोबंध और पौंची जैसी ज्वेलरी से अपना वेडिंग लुक पूरा किया। मांग में भरे सिंदूर और मनमोहक मुस्कान ने उनके दुल्हन अवतार को रॉयल बना दिया। वहीं वर कृष पाठक भी पहाड़ी स्टाइल वेडिंग आउटफिट में बेहद सूट कर रहे थे। उन्होंने सिर पर मुकुट बांधकर अपनी दुल्हन का स्वागत किया बिल्कुल उत्तराखंड की कुमाऊनी शादियों की तरह।
सारा खान उम्र में पति से 4 साल बड़ी
सारा खान और कृष की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं। दोनों की पहली मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी और करीब एक साल तक डेट करने के बाद कपल ने रिश्ता आगे बढ़ाने का फैसला लिया। दिलचस्प बात यह है कि सारा उम्र में अपने पति से 4 साल बड़ी हैं, लेकिन फैंस के अनुसार दोनों की केमिस्ट्री उम्र के हर अंतर को मात देती है।



Click it and Unblock the Notifications
