Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बचपन की दोस्ती, 7 साल का इंतजार, जानें कैसे Ishani Johar के प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए थे Rahul Chahar
Rahul Chahar Ishani Johar Love Story: क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से दिग्गजों को चकरा देने वाले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर राहुल चाहर, निजी जिंदगी में काफी पहले ही 'क्लीन बोल्ड' हो चुके थे। राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जौहर की लव स्टोरी आज के दौर में 'लॉयल्टी' और 'सच्चे प्यार' की एक मिसाल थी लेकिन अब राहुल ने तलाक की घोषणा कर दी है। इस खबर से हर कोई हैरान है और कुछ लोगों को तो यकीन भी नहीं हो रहा है।
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर ईशानी से अलग होने की बात की पुष्टि की है। इसी बीच इस एक्स कपल की लव स्टोरी चर्चा में छाई हुई है। राहुल के फैंस जानना चाहते हैं कि कैसे ईशानी से उनकी मुलाकात हुई थी और कैसे बचपन की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने शादी कर ली। आइए जान लेते हैं राहुल और ईशानी की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में।

बचपन की दोस्ती और स्कूल वाला प्यार
राहुल और ईशानी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और ईशानी की पहली मुलाकात शादी के 3-4 साल पहले कॉमन दोस्तों की पार्टी में हुई थी। उस समय दोनों ही अपने टीनेज में थे, पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर कब वो प्यार में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। ईशानी और राहुल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। 2019 में राहुल की बहन मालती चहर ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें राहुल ने ईशानी को गुलाब देकर प्रपोज किया था। इसके बाद कपल ने साल 2022 में गोवा में एक शानदार सेरेमनी में शादी की जिसमें उनके करीबी और क्रिकेटर शामिल हुए।
अधूरी रह गई राहुल और ईशानी की प्रेम कहानी
खबरों की मानें तो राहुल चाहर और ईशानी जौहर के बीच करीब 15 महीने से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। राहुल चाहर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो और ईशानी अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पिछले 15 महीनों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे थे।
कौन हैं ईशानी जौहर? (Who is Ishani Johar)
ईशानी जौहर केवल एक 'स्टार वाइफ' नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान है। ईशानी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। राहुल की सफलता के पीछे ईशानी को उनका सबसे बड़ा 'सपोर्ट सिस्टम' माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
