Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Rajinikanth Birthday : एक फिल्म की 210 रुपए फीस लेते हैं रजनीकांत, इतने धन संपति के मालिक हैं 'थलाइवा'
Rajinikanth Birthday : साउथ में भगवान मानें जाने वाले थलाइवा उर्फ रजनीकांत आज 73 साल के हो चुके हैं। रजनीकांत फिल्म जेलर के लिए 210 करोड़ फीस लेने वाले सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। पिछले पांच दशक में रजनीकांत ने एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
अपने पूरे करियर में रजनीकांत ने जितनी शोहरत कमाई हैं, उतनी ही दौलत भी कमाई है। आइए आज इंडियन सिनेमा के थलाइवा कहें जाने वाले रजनीकांत के बर्थडे के मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं-

कभी 2000 रुपए में शुरु की थी एक्टिंग
रजनीकांत एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एक बस कंडक्टर हुआ करते थे। आज वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में सिर्फ 2000 रुपये से शुरुआत की थी। आज वो करोड़ों-अरबों के मालिक हैं।
इतनी फीस लेते हैं रजनीकांत
इस साल रिलीज हुई फिल्म जेलर के लिए 210 करोड़ की फीस लेकर रजनीकांत चर्चा में आ गए। रजनीकांत की कमाई का मुख्य हिस्सा फिल्मों से आता है, क्योंकि वह अभिनय के साथ-साथ फिल्म प्रोजेक्ट भी बनाते हैं। इसके अलावा, अभिनेता को विभिन्न निवेशों से भी काफी लाभ मिलता है।

इतने महंगे घर में रहते हैं रजनीकांत
रजनीकांत का ये बंगला चेन्नई के पॉश एरिया में स्थित है। जिसकी कीमत 35-40 रुपए करोड़ है।

कार कलेक्शन
इसके साथ ही उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं, जिसमें से 6.5 करोड़ की रॉयस फैंटम, 6 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 5, 2.55 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज जी वैगन, लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत 3.10 करोड़ है। इस तरह से उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं।
देश के अमीरों में थलाइवा की नहीं होती हैं गिनती
आपको जानकर हैरानी होगी कि रजनीकांत की नेटवर्थ 51 मिलियन डॉलर यानी 430 करोड़ रुपए हैं। हालांकि इसके बावजूद वो देश के अमीरों की लिस्ट से बाहर हैं। इसका कारण हैं रजनी का सोशल वर्क। रजनी अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा हर महीने चैरिटी और सोशल वर्क के लिए इस्तेमाल करते हैं। हर महीने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान करने और उससे लोगों की मदद करने में इस्तेमाल करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
