Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
राजकुमार राव-पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारियां, जानें बढ़ती उम्र में प्रेग्नेंसी प्लान करते समय किन बातों का रखें
Rajkummar Rao and Patralekha Welcome Baby Girl: बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा पेरेंट्स बन गए हैं। अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया। राजकुमार राव ने 15 नवंबर को सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शनिवार को यह गुड न्यूज देते हुए कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है-"हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।" उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा,"हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।"
बड़ी उम्र में प्रेग्नेंसी प्लान करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
आजकल कई कपल अपने करियर, आर्थिक स्थिरता या व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के चलते देर से पैरंटहुड चुन रहे हैं। ऐसे में, अगर आप भी 30 वर्ष के बाद में प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
1. कंसीव करने की संभावना
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में, 35 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं को गर्भधारण में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। दरअसल, 35 साल की उम्र के बाद एग्ज की संख्या और क्वालिटी कम होने लगती है, जिससे कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में आप प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले गायनेकोलॉजिस्ट से मिलकर चेकअप कराएं।
2. प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकती हैं ये समस्याएं
35 के बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं में कुछ बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। इन महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और बच्चे में डाउन सिंड्रोम जैसी क्रोमोसोमल गड़बड़ियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसलिए प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले किसी फर्टिलिटी एक्सपर्ट की सलाह लें और सभी जरूरी टेस्ट कराएं।
3. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
अगर आपकी उम्र 35 साल से अधिक है और आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आप हेल्दी डाइट जिसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फोलेट शामिल हों। इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, तनाव कम करें और धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें।
4. IVF या असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नीक्स का विकल्प
अगर लंबे समय तक कोशिश करने के बावजूद कंसीव न हो, तो आप डॉक्टर से IVF या IUI जैसे विकल्पों पर बात कर सकती हैं। आजकल इन तकनीकों की सफलता दर भी अच्छी है, खासकर यदि समय रहते कदम उठाया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
