Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
'आपकी धोती खींच लूं तो कैसा लगेगा?' महिला का हिजाब खींचने को लेकर Nitish Kumar पर फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा
Rakhi Sawant On Nitish Kumar Hijab Controversy: राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर नीतीश कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई है। हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच लिया था, जिस पर राखी सावंत ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में राखी ने ऐसी-ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई दंग है। वहीं, कुछ लोग राखी को ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला -

नीतीश कुमार पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा
राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले तो उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। लेकिन फिर वह उन्हें ऐसी बातें बोलीं, जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो में राखी अपने अनोखे बेबाक अंदाज में कहती हैं, "दोस्तों नमस्ते, नीतीश कुमार जी नमस्ते, पैरीपोड़ा, चरण स्पर्श, आपका हाथ मेरे सिर पर रहे। आशीर्वाद नीतीश कुमार जी, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, बहुत इज्जत करती हूं, आपसे बहुत प्यार करती हूं, आप बहुत अच्छे नेता है, बहुत अच्छे पिता हैं पति हैं, लेकिन ये आपने क्या कर दिया नीतीश जी, क्या कर दिया नीतीश जी आपने?
मुस्लिम औरत को अवॉर्ड दे रहे हैं। आप बुलाकर उसको सम्मानित कर रहे हैं, उसको इज्जत दे रहे हैं, आपको थोड़ा भी क्या नॉलेज नहीं, पांच पैसा का भी नॉलेज नहीं है कि इस्लाम में एक औरत नकाब पहनकर जाती है, कुराने पाक में लिखा है।"
राखी ने नीतीश कुमार को बताया यूपी का सीएम
राखी ने आगे कहा कि, "इतने दिग्गज नेता आप सीएम यूपी के माननीय, मैं इज्जत करती हूं, प्यार करती हूं आपसे क्यों आप इतने अच्छे नेता हैं, ये आपने क्या कर दिया।एक मुस्लिम औरत का आप नकाब खींच रहे हैं, ये कितने शर्म की बात है, मैं आपकी इतनी पूजा करती हूं, आपकी इतनी रिस्पेक्ट करती हूं, आप ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
मीडिया के सामने मांफी मांगें
अगर आपके पास मैं आती हूं,आपको ऐसे पूरे सरेबाजार में सबके सामने मैं आपकी धोती खींच लूं, आपके पैजामे का नाड़ा खींच लूं कैसा फील होगा आपको। एक तरफ आप औरत को इज्जत देते हो, दूसरी ओर इज्जत उतार लेते हो, शर्म नहीं आती आपको। आप मेरे फेवरेट नेता हैं, लेकिन ये क्या कर दिया आपने इस्लामिक औरत के साथ, जियो और जीने दो। मीडिया बुलाएं और इस औरत को बहन बोलकर माफी मांगे नीतीश जी, आपकी मैं इज्जत करती हूं, यूपी बिहार की इज्जत करती हूं। लेकिन औरत के साथ ऐसा अत्याचार हमें नहीं होगा बर्दाश्त, आप माफी मांगे।"
राखी को ट्रोल कर रहे लोग
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। कोई उनके बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहा है, तो कई उनके नाड़ा और धोती खींचने वाली बात पर हंस रहा है। वहीं, कुछ लोग राखी को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने नीतीश कुमार को यूपी का सीएम बताया है। इस पर लोगों ने कहा राखी कुछ भी कह सकती हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'कोई तो इसे बताओ नीतीश कहां के सीएम हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'नीतीश यूपी के सीएम कब बने।'



Click it and Unblock the Notifications
