Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 साल की उम्र में निधन, जानें परिवार में कौन-कौन?
Anand Ramanand Sagar Chopra Death: 1980 के दशक में 'रामायण' जैसा लोकप्रिय शो बनाने वाले महान निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का 13 फरवरी 2026 को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, आनंद सागर बीते 15 साल से पार्किंसंस रोग से लड़ रहे थे। उन्होंने 84 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुआ। इसकी दुखद समाचार की जानकारी उनके परिजनों की ओर से ही दी गई। इस खबर के सामने आते ही टीवी की दुनिया में मातम पसर गया। सोशल मीडिया पर उनके अंतिम संस्कार के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सेलेब्स और फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

परिजनों ने साझा की दुखद खबर
आनंद सागर के परिवार के सदस्यों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की घोषणा की। पोस्ट साझा करते हुए परिजनों की ओर से लिखा गया, 'अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को शाम 4:30 बजे हिंदू श्मशान भूमि (पवन हंस) में होगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए हम हार्दिक आभारी हैं। सागर परिवार।"
इन टीवी शोज और फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे आनंद सागर चोपड़ा
आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने अपने पिता रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए टीवी और फिल्म इंडट्री में अहम भूमिका निभाई। अपने पिता द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स के हिस्से के रूप में, उन्होंने पौराणिक और भक्तिपूर्ण प्रोजेक्ट्स के निर्माण, क्रिएटिव देखरेख और मैनेजमेंट में अहम योगदान दिया। उन्होंने कई धार्मिक और पौराणिक धारावाहिकों का निर्माण किया, जिसमें 'रामायण', 'श्री कृष्ण', 'जय गंगा मैया'। 'अलिफ लैला' और 'विक्रम और बेताल', हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई मशहूर फिल्मों का निर्माण भी किया है, जिनमें 'आंखें', 'अरमान' और 'अलिफ लैला' शामिल हैं।
आनंद सागर चोपड़ा का परिवार
रामानंद सागर ने लीलावती सागर से विवाह किया और उनके पांच बच्चे हुए। उनके चार बेटे सुभाष सागर, मोती सागर, प्रेम सागर और आनंद सागर और एक बेटी सरिता सागर हैं। आनंद सागर अपने पीछे पत्नी निशा सागर और बच्चों को छोड़ गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications