Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Pataudi Palace: इस आलीशान 800 करोड़ के महल में हुई है एनिमल की शूटिंग, जानें इसका इतिहास
Animal Movie Shot in Pataudi Palace : एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर का जो बंगला दिखाया गया है, वो दरअसल बॉलीवुड एक्टर और पटौदी के नवाब सैफ अली खान का पटौदी पैलेस है। जिसकी कीमत आज 800 करोड़ रुपए से कम नहीं हैं।
फिल्म का बाप बेटे के रिश्ते का बयां करता 'पापा मेरी जान' गाना और फैमिली फोटोशूट जैसे कई बेहतरीन सीन इस महल में फिल्माएं गए हैं। यह पहली बार नहीं हैं, जब कोई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग हुई है। पटौदी पैलेस अपनी शानो शौकत और आर्किटेक्चर की वजह से फैमस है।

शूटिंग से फोटोज भी हुई थी वायरल
पटौदी पैलेस में एनिमल की शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से अनिल कपूर और रणबीर कपूर की फोटो भी वायरल हो चुकी है। ये तस्वीरें मेकअप आर्टिस्ट अनम खान द्वारा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई थी।

कहां है पटौदी पैलेस
पटौदी पैलेस हरियाणा के गुरुग्राम से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पिछले 80 सालों से बना हुआ है। ऐसा बताया जाता है कि पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में आठवें नवाब और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने करवाया था। इस आलीशान महल में 150 कमरे हैं। इसके अलावा इस महल में शानो शौकत की हर चीज मौजूद है। पटौदी पैलेस के सामने बहुत बड़ा स्विमिंग पूल है। सैफ और करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर का पहला जन्मदिन भी यही मनाया गया था।
कनॉट प्लेस और पटौदी महल का है कनेक्शन
पुश्तैनी महल और दिल्ली के सबसे नामचीन बाजार कनॉट प्लेस के बीच बेहद गहरा रिश्ता है। यह संबंध इसलिए बनता है क्योंकि जिन रोबर्ट टोर रसेल ने कनॉट प्लेस का डिजाइन तैयार किया था, उन्होंने ही पटौदी के महल का भी डिजाइन बनाया था। कहते हैं कि नवाब पटौदी के वालिद साहब इफ्तिखार अली खान पटौदी कनॉट प्लेस के डिजाइन से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने निश्चय किया कि उनके महल का डिजाइन भी रसेल ही तैयार करेंगे।

इब्राहिम कोठी था पहला नाम
इस पैलेस में सैफ अली खान के पिता की कब्र भी है। सैफ के पति मंसूर अली खान नवाब पटौदी की मृत्यु के बाद उन्हें यही दफनाया गया था। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां पटौदी खानदान के कई पूर्वजों की कब्र भी मौजूद है। पहले इसे इब्राहिम कोठी के नाम से जाना जाता था।
इन फिल्मों की भी हो चुकी हैं शूटिंग
एनिमल मूवी के अलावा पटौदी पैलेस में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है, जिनमें मंगल पांडे, वीर-जारा, रंग दे बसंती, और जब तक है जान जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
