Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब
Randeep Hooda Baby Girl Name: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर 10 मार्च को एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया था। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अब एक्टर ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नन्हीं बिटिया की पहली झलक दिखाई है और उसका नाम भी रिवील कर दिया है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक
रणदीप हुड्डा द्वारा शेयर की गई पोस्ट में आप देख सकते हैं कि उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी बेटी को बड़े ही प्यार से गोद में लिया हुआ है और वे उसे ममता भरी नजरों से देख रही हैं। रणदीप ने अपनी बेटी को अपनी दुनिया का नया केंद्र बताया है।
बेटी का नाम किया रिवील
इस पोस्ट के साथ ही रणदीप ने अपनी बिटिया का नाम भी रिवील किया है। उन्होंने इस भावुक पल को शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने एक प्यारा सा वॉइस नोट भी शेयर किया है, जिसमें रणदीप और लिन अपनी बेटी का नाम प्यार से लेते हुए सुनाई दे रहे हैं।
न्योमिका नाम का अर्थ क्या है?
रणदीप ने अपने पोस्ट में बताया कि न्यूमिका नाम का अर्थ है - भगवान की कृपा, स्वतंत्रता और आसमान की तरह असीम।' यह नाम 'नियम' शब्द से जुड़ा माना जाता है, जो जीवन में व्यवस्था और संतुलन का प्रतीक है। न्योमिका नाम की लड़कियां आमतौर पर समझदार, जिम्मेदार और शांत स्वभाव की मानी जाती हैं। यह नाम सकारात्मक ऊर्जा, ईमानदारी और मजबूत व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह नाम मॉडर्न होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी है, इसलिए लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
बेटी के नाम रखना बेहद खास और इमोशनल पल रहा - रणदीप और लिन
रणदीप और लिन ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हमारी बेटी का नाम रखना हमारे लिए एक बेहद खास और इमोशनल पल रहा है। जैसे ही हमने 'न्योमिका' नाम सुना, हमें लगा कि यही नाम बिल्कुल सही है। पिछला एक महीना हमारे लिए सबसे शानदार तरीके से जीवन बदलने वाला रहा है, और माता-पिता के तौर पर हम इस नई यात्रा के हर पल को जी रहे हैं।'



Click it and Unblock the Notifications
