Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Randeep Hooda Wedding: मणिपुरी दूल्हा बने रणदीप हुड्डा..लिन लैशराम संग रचाई शादी, सामने आई तस्वीर
Randeep Hooda Wedding : रणदीप हुडा और लिन लैशराम की 29 नवंबर यानी आज शादी के बंधन में बंध चुके है। सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कपल ने काफी सादगी से मणिपुर के मैतेई विवाह के अनुसार शादी रचाई है। फैमिली फंक्शन में दोनों कपल के परिवार और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए हैं। तस्वीरों में रणदीप हुड्डा मणिपुर के पारंपरिक व्हाइट धोती-कुर्ता पहने हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि रणदीप हुडा और उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम अपनी शादी के लिए इंफाल में हैं। सफेद रंग की ड्रेस पहने अभिनेता एक पारंपरिक मणिपुरी दूल्हे के रूप में दिखे।
मणिपुरी पोशाक में दिखे दूल्हा-दुल्हन
एक मणिपुरी दूल्हे के पारंपरिक पहनावे में एक सफेद सूती धोती या लपेटा हुआ पैंट, एक कुर्ता और एक पगड़ी (स्थानीय रूप से कोकीट के रूप में जाना जाता है) शामिल है। कई दूल्हों की तरह, रणदीप को सादे सफेद शॉल में देखा गया। वहीं लिन की बात करें तो है, अभिनेत्री पोटलोई या पोलोई नाम की पोशाक पहनी थी, जो मोटे कपड़े और कठोर बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। इसे अक्सर साटन और मखमली कपड़े से सजाया जाता है और गहनों और चमक से अलंकृत किया जाता है।
मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
'हाईवे' एक्टर रणदीप हुड्डा ने नॉर्थ ईस्ट कल्चर की ट्रेडिशंस के अनुसार शादी करने का फैसला किया था। उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी के तौर-तरीकों को दिल से अपनाया है। कपल इंफाल में शादी कर रहे हैं। कपल की शादी में कोई बॉलीवुड स्टार शामिल नहीं हुआ है। शादी के बाद रणदीप हुड्डा मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। शादी से पहले रणदीप ने लिन के साथ मणिपुर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी किए थे। कपल ने मोइरांग लमखाई और सेंड्रा टूरिस्ट रिज़ॉर्ट का भी दौरा किया था। बता दें कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम उनसे उम्र में करीब 10 साल छोटी हैं। दोनों के बीच एक लंबा एज-गैप है। रणदीप हुड्डा जहां 47 साल के हैं वहीं लिन लैशराम की उम्र 37 साल है।



Click it and Unblock the Notifications











