Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, रणदीप हुड्डा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। लिन ने 10 मार्च 2026 को अपनी बेटी को जन्म दिया। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर खुद पोस्ट शेयर यह गुड न्यूज शेयर की है। फैंस और सेलेब्स रणदीप और उनकी पत्नी को लिन लैशराम को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं।

रणदीप ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बेटी की पहली झलक
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। पहली फोटो में रणदीप के पिता ने अपनी पोती को गोद में लिया हुआ था. वहीं, दूसरी फोटो में बेबी का क्यूट सा हाथ दिख रहा है। दोनों ही फोटोज में एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में अपने पिता को भी बर्थडे विश किया है और लिन को शुक्रिया कहा है। रणदीप ने कैप्शन में लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज जब मैं पिता बना हूँ, पापा, आपके प्रति मेरा स्नेह और भी गहरा हो गया है। और सबसे महत्वपूर्ण बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी प्यारी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। एक प्यारी बेटी और जीवन भर का प्यार।"
साल 2023 में हुई थी रणदीप और लिन की शादी
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने साल 2023 में मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ शादी की थी। कपल ने बीते साल 2025 में अनाउंस किया था वो पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिखाई थी।



Click it and Unblock the Notifications
