Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उम्र में है इतना बड़ा फासला, जानिए नेटवर्थ के मामले में कौन है आगे?
Rashmika-Vijay Age Gap And Net Worth: साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 26 फरवरी को दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि उन्होंने अपनी शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है। यह नाम उनके फैंस से उन्हें मिला है। वहीं, 24 फरवरी से कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी आईटीसी होटल्स मेमेंटोज में होगी, जहां पर दोनों रॉयल अंदाज में सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद कपल एक ग्रैंड रिस्पेशन भी देने वाले हैं। अब शादी से पहले दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय को लेकर काफी कुछ सर्च कर रहे हैं, जैसे दोनों के बीच उम्र का फासला कितना है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है। ऐसे में, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दोनों के बीच एज गैप और कपल की नेटवर्थ के बारे में -

कितनी है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ?
विजय देवरकोंडा अपनी शानदार और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन रेड्डी से लोकप्रियता हासिल करने के बाद वे तेलुगु सिनेमा के हाई पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। विजय एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमाते हैं। वहीं, उनकी कुल संपत्ति को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं, लेकिन आमतौर पर उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ
रश्मिका मंदाना को अक्सर नेशनल क्रश के रूप में भी पहचाना जाता है और वे साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 60 से 70 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है। फिल्मों में काम करने के लिए वह आमतौर पर 4 से 8 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं, जबकि कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में उनकी फीस इससे ज्यादा भी बताई गई है। एक्टिंग के अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। वह बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो जैसे ब्रांड्स से जुड़ी हैं। इसके अलावा, रश्मिका ने वीगन ब्यूटी कंपनी प्लम में भी इनवेस्ट किया हुआ है।
रश्मिका और विजय की उम्र में कितना है अंतर?
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। फिलहाल वह 29 वर्ष की हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। वहीं, विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ। वह उम्र में रश्मिका से करीब 7 साल बड़े हैं। विजय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में रिलीज हुई तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नुव्विला' से की थी।



Click it and Unblock the Notifications
