Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Virosh Wedding Photos: विजय देवरकोंडा ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर, रश्मिका के लिए लिखा प्यारा सा लव नोट
Rashmika-Vijay Wedding Photos: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार एक-दूसरे के हो चुके हैं। आज यानी 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों की तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई। इसी बीच विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने रश्मिका के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। विजय देवरकोंडा ने इस इंतजार को खत्म करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, " एक दिन, मुझे उसकी याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता। जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता। जैसे वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मज़ेदार और कम थकाऊ लगता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी - बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूँ। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026" इसके साथ ही उन्होंने दिल और स्माइल वाला इमोजी भी बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications
