Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की डेट लीक! जानें कपल की फिल्मी लव स्टोरी
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Date Leak: 'थामा' फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से सुर्खियां बटोर रही रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी लव रिलेशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने गॉसिप के गलियारों में हल्ला मचा दिया है। दरअसल, रश्मिका और विजय ने सीक्रेट सगाई कर ली है और अब दोनों की शादी की डेट भी लीक हो गई है। हालांकि अभी तक कपल ने अभी तक न तो अपने रिश्ते पर कोई स्टेटमेंट दिया है और न ही कोई शादी की डेट अनाउंस की है।
चलिए आपको भी बता देते हैं कि 'श्रीवल्ली' और विजय देवरकोंडा कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी लव स्टोरी के बारे में भी जान लेते हैं।

कैसे हुई थी रश्मिका और विजय की मुलाकात?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। उस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर 'डियर कॉमरेड' फिल्म भी उनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कब ऑफ स्क्रीन में दिखने लगी किसी को पता ही नहीं चला। अब उनकी शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पट गया है। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा है।
पहले टूट चुकी है रश्मिका की सगाई
क्या आप जानते हैं कि विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशन में आने से पहले रश्मिका कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी संग रिलेशन में थीं और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। जी हां, साल 2017 में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी लेकिन फिर उनके रिश्ते में तनाव आया और साल 2018 में उनकी सगाई टूट गई। हालांकि रश्मिका और रक्षित ने कभी भी अपने रिश्ते के खत्म होने के पीछे की वजह नहीं बताई।
कब है रश्मिका और विजय की शादी?
अब हर तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें फैली हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले है। साथ ही उनकी शादी कहां होगी ये खबर भी लीक हो गई है। बता दें कि कपल उदयपुर में सात फेरे लेंगे। बेशक कपल के फैंस उनकी शादी की खबर को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं लेकिन अभी तक रश्मिका और विजय की ओर से कोई आधिकारिक मोहर नहीं लगी है।



Click it and Unblock the Notifications