Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Republic Day Desh Bhakti Songs 2024 : बॉलीवुड के ये 10 देशभक्ति गाने, आप के अंदर भर देंगे जोश और जज्बा
Republic Day 2024 Desh Bhakti Songs : हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। देश का संविधान लागू होने की खुशी में बच्चा-बच्चा तिरंगा लहराते और देशभक्ति से भरपूर गानों पर झूमते हुए इस दिन को सेलिब्रेट करता है। इस दिन हर जगह देशभक्ति की लहर देखने को मिलती है।

हर जगह देशभक्ति से जुड़े गानें ही सुनाई देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही हिंदी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से भरपूर हैं, जिन्हें सुनकर आपके अंदर देशभक्ति की लौ जग जाएगी।

'तेरी मिट्टी'
फिल्म 'केसरी' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसका गाना 'तेरी मिट्टी' लोगों को काफी पसंद आया था। बी प्राक की आवाज में गाया हुआ ये गाना देशभक्ति से भरा है। ये देश के लिए मर-मिट जाने के लिए इंस्पायर करता है।

ऐ वतन
मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' लोगों के दिल में उतर गया था। गाने को गुलजार ने लिखा है और सुनिधि चौहान मे इसे अपनी आवाज दी है।

संदेसे आते हैं
फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेसे आते हैं' भले ही काफी पुराना हो गया हो लेकिन आज भी ये सुनने के बाद लोगों में देश प्रेम जाग उठता है। लोग इस गाने को गुनगुनाना पसंद करते हैं।

स्वदेश
बात देश भक्ति के गानों की हो रही और शाहरुख़ की फिल्म स्वदेश का नाम नहीं हो, ऐसा नहीं हो सकता है. शाहरुख़ की फिल्म जो देशभक्ति को दर्शाती है, इस फिल्म का यह गाना "ये जो देश है मेरा" बेहद शानदार सॉन्ग है, जिसे ए आर रहमान ने गाया है।
रंग दे बसंती
'रंग दे बसंती' फिल्म का टाइटल सॉन्ग बेहद एनर्जेटिक है। ये गाना इतना प्यारा है कि इसे हर कोई सुनकर नाचने लगता है। इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया है और फ़ीमेल वॉइस सुचित्रा ने दी है, यह गाना बेहद शानदार है।

ऐसा देश है मेरा
साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' का पॉपुलर गाना 'ऐसा देश है मेरा' भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में थे। रिपब्लिक डे के मौके पर आप ये सान्ग सुनकर देश भक्ति के रंग में रंग सकते हैं।
भारत हमको जान से प्यारा है
भारत हमको जान से प्यारा है, रोजा फिल्म का यह गाना है। इसे हरिहरन ने आवाज दी है। इस गाने के बोल और म्यूजिक काफी खूबसूरत है।
ऐ मेरे वतन के लोगो
इस गाने के बिना 26 जनवरी का जश्न अधूरा है। जब भी हम यह गाना सुनते हैं, आंखों से आंसू निकल ही आते हैं! कवि प्रदीप द्वारा लिखा, सी. रामचन्द्र द्वारा संगीतबद्ध और लता मंगेशकर द्वारा गाया यह देशभक्ति गीत उन सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में इस देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस गीत ने तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को रुला दिया।
यदि कोई ऐसा गीत है जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है और देश के प्रति उसी प्रेम की भावना को जागृत करता है, तो वह यह दिल छू लेने वाला गीत है।



Click it and Unblock the Notifications