Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Birthday Special: कभी मैगजीन में इंटर्न थीं ऋचा चड्ढा, इस फिल्म ने बदल डाली थी किस्मत
Richa Chadha Birthday: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है, जिन्होंने केवल अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाई है। इन एक्ट्रेस ने किसी के बलबूते नहीं, बल्कि अपने टैलेंट के जरिये बॉलीवुड और लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसे ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, जिसने न केवल अपने स्टाइल बल्कि अपने टैलेंट से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इस एक्ट्रेस ने कभी एक मैगजीन में इंटर्न के तौर पर काम किया था। लेकिन आज यह एक्ट्रेस बॉलीवुड में राज कर रही है। इसके अलावा, मिर्जापुर के एक्टर के साथ इस हसीना की लव स्टोरी के चर्चे भी बहुत ज्यादा चर्चे रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की, जो आज यानी 18 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में, आइए आज ऋचा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ रोचक पहलुओं के बारे में।

कभी मैगजीन में थी इंटर्न
ऋचा चड्ढा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन वह बॉलीवुड में राज करेंगी। आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन मैगजीन में इंटर्न के तौर पर की थी। उन्होंने साल 2008 में 'ओए लकी लकी ओए से' अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, इस फिल्म में उनका किरदार बेहद ही छोटा था और उन्हें इससे ज्यादा पहचान नहीं मिली।
गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान
ऋचा चड्ढा का करियर गैंग्स ऑफ वासेपुर से चमका था। बता दें, यह फिल्म साल 2012 में आई थी और उन्होंने इस फिल्म में नगमा का किरदार निभाया था, जो लोगों को काफी पसंद आया। उनके किरदार में बेबाकी थी, जिससे हर तरफ उनकी अदाकारी के चर्चे होने लगे और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में आई फुकरे में से भी अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म में उन्होंने भोली पंजाबन का किरदार निभाया था। यह किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि आज ऋचा चड्ढा को भोली पंजाबन के नाम से जाना जाता है।
अली फजल से की शादी
रिचा चड्ढा और अली फजल के अफेयर के चर्चे काफी ज्यादा रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात फुकरे के सेट पर ही हुई थी और दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता भी नहीं चला। यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते को कंफर्म साल 2019 में किया था, जब अली जफर ने मालदीव में ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया। कपल ने साल 2022 में शादी की और 2024 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म भी दिया।



Click it and Unblock the Notifications
