Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Birthday Special: जेनेलिया ने पहली नजर में रितेश को घमंडी समझकर कर दिया था इग्नोर, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
Happy Birthday Riteish Deshmukh: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज यानी 17 दिसंबर को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र में हुआ था। रितेश को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 22 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने ग्रैंड मस्ती, मालामाल, टोटल धमाल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3 और 4 जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया है। वहीं, एक विलेन' मूवी में उन्होंने पहली बार एक विलेन का रोल किया, जिसे ऑडियंस ने खूब सराहा। रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेनेलिया डिसूजा ने जब पहली बार रितेश देशमुख को देखा था, तो उन्हें घमंडी समझ लिया था। लेकिन आज इन दोनों की लव स्टोरी के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर हैं और इन दोनों जैसा प्यार हर कपल अपनी लाइफ में मेनिफेस्ट करता है। आइए, जानते हैं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की लव स्टोरी के बारे में -

पहली बार फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दरअसल रितेश और जेनेलिया की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी। ऐसे में, यह दोनों पहली बार फिल्म सेट पर ही मिले थे। जब पहली बार जेनेलिया रितेश से मिली थीं, तो उन्हें लगा था कि रितेश बहुत ही घमंडी हैं।
शादी से 10 दिन पहले किया प्रपोज
मीडिया पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में रितेश बताते हैं कि वह और जेनेलिया जब पहली बार मिले, तो आपस में दोनों बात करने लगे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गईं। दोनों ने तकरीबन 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। रितेश बताते हैं कि उन्होंने जेनेलिया को शादी से 10 दिन पहले प्रपोज किया था और यह प्रपोजल इतना शानदार था कि इसे कोई भी मना नहीं कर पाया था। कपल ने 3 फरवरी 2012 को शादी कर की थी। रितेश और जेनेलिया ने मराठी और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। अब कपल के दो बच्चे दो बच्चे भी हैं।
आर्किटेक्ट बनना चाहते थे एक्टर
क्या आप जानते हैं कि रितेश देशमुख एक एक्टर बनने से पहले आर्किटेक्ट बनना चाहते थे। उन्होंने आर्किटेक्ट में डिग्री हासिल की है और वह अभी आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिजाइन फर्म के मालिक भी हैं। उन्होंने जेनेलिया डिसूजा के साथ ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम कुछ खास नहीं कर पाई और एक बेहतरीन एक्टर बनने का स्ट्रगल उनकी जिंदगी में यूं ही चला रहा।
फिल्म मस्ती से मिली पापुलैरिटी
रितेश देशमुख की शुरुआती कुछ फिल्मों में लोगों ने उनकी एक्टिंग को ज्यादा पसंद नहीं किया। लेकिन फिल्म मस्ती से उन्हें लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने इस फिल्म में एक शानदार रोल भी अदा किया, जिसके कारण वह लोगों के बीच में छा गए और उनकी कॉमेडी की भी तारीफ होने लगी। इसके बाद उन्होंने धमाल और हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ एक विलन फिल्म में भी काम किया है।



Click it and Unblock the Notifications
