Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। उस समय उनकी दोनों बहनें सोहा और सबा शादी समारोह में मौजूद नहीं थीं। इतने वर्षों बाद एक इंटरव्यू में दोनों बहनों ने इस बारे में बात करते हुए उस दौर की परिस्थितियों और शादी में शामिल न हो पाने की वजह का खुलासा किया है। अब उनका यह बयान एक बार फिर सैफ की पहली शादी को चर्चा में ले आया है। आइए, जानते हैं सबा ने क्या बताया -

प्रिंसिपल के ऑफिस में मिली शादी की खबर
नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के हालिया व्लॉग में बात करते हुए सबा ने बताया कि सैफ की शादी के समय वह और सोहा, दोनों स्कूल में पढ़ रही थीं। दोनों बहनों ने बताया कि उन्हें भाई की शादी के बारे में अचानक जानकारी मिली थी। एक बातचीत के दौरान उन्होंने याद किया कि स्कूल में उन्हें प्रिंसिपल के ऑफिस बुलाया गया था, जहां उनके माता-पिता ने फोन करके शादी की खबर दी थी। उस समय उन्हें यह तक नहीं पता था कि शादी का फैसला इतनी जल्दी लिया गया है।
माता-पिता ने किसी को भी बताने से रोक दिया था
शादी की जानकारी मिलने के बाद भी सोहा और सबा को इसे लेकर किसी से चर्चा करने की इजाजत नहीं थी। दोनों के मुताबिक, उनके माता-पिता ने साफ तौर पर कहा था कि वे किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि अखबारों में सामने आ रही खबरों की पूरी सच्चाई उन्हें भी मालूम नहीं थी। सोहा ने बताया कि उस वक्त वे काफी छोटी थीं, लेकिन उन्हें आज भी याद है कि उनकी फ्रेंच टीचर ने उन्हें इस बारे में बताया था। बहनों के अनुसार, सैफ और अमृता की शादी का फैसला भी काफी अचानक और आखिरी समय में लिया गया था।
अमृता सिंह से 13 साल बाद हुआ तलाक
सैफ अली खान और अमृता सिंह का वैवाहिक रिश्ता करीब 13 साल तक चला। वर्ष 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं, जिनकी परवरिश मुख्य रूप से अमृता के साथ हुई। इसके बाद सैफ ने वर्ष 2012 में करीना कपूर से दूसरी शादी की। दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) हैं।
सबा ने अब तक शादी क्यों नहीं की?
इंटरव्यू के दौरान सबा अली खान ने अपनी शादी न होने की वजह पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मेरा कोई पहला ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। 18 या 19 साल की उम्र से ही शादी के लिए मुझे कई लोगों से मिलवाया गया, लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की। हालांकि, 19 साल की उम्र में कोलकाता में एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और लगभग मेरी शादी उनसे हो ही गई थी। लेकिन बात बन नहीं पाई। मैं असल में इसके लिए तैयार नहीं थी।'
उन्होंने आगे अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को याद करते हुए बताया कि उनसे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की सीख मिली। सबा के मुताबिक, उनके पिता बेहद करिश्माई, विनम्र और जिम्मेदार इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी में भी ऐसे ही गुणों वाले साथी की तलाश में थीं, लेकिन उन्हें अब तक ऐसा व्यक्ति नहीं मिला। बातचीत में सबा ने तापसी पन्नू की उस बात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी लड़के की नहीं, बल्कि एक 'मर्द' की जरूरत है। सबा ने बताया कि उन्हें यह सोच पसंद आई और वह भी रिश्ते में परिपक्वता और जिम्मेदारी को महत्व देती हैं। इसी वजह से उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।



Click it and Unblock the Notifications
