Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Saif Ali Khan Birthday: अफेयर के चलते हाथ से निकल गई थी पहली फिल्म, सैफअली खान के अनसुने किस्से जानें यहां
Saif Ali Khan Birthday : सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और गुड लुकिंग एक्टर्स में से एक हैं। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी भले ही एक जाने माने क्रिकेटर थे, लेकिन सैफ का पूरा परिवार सिनेमा से जुड़ा हुआ है।
26 दिसंबर 1968 को नवाब मंसूर अली खान पटौदी ने हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की। शादी के 2 साल बाद 16 अगस्त 1970 को उनके घर बेटे सैफ अली खान का जन्म हुआ।
सैफ की दो छोटी बहनें सबा अली खान (जन्म- 1976) और सोहा अली खान (जन्म- 1978) हैं। अभिनेता की मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। वहीं पत्नी करीना, बहन सोहा और उनकी बेटी सारा भी पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

जब अफेयर की वजह से हाथ से निकली डेब्यू फिल्म
साल 1991 में सैफ अली खान को राहुल रवैल ने फिल्म बेखुदी में कास्ट कर लिया। इसी फिल्म से तनूजा की बेटी काजोल भी डेब्यू कर रही थीं। कुछ दिनों बाद जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो मुहुर्त शॉट का क्लेप देने के लिए फिर अमृता सिंह को बुलाया गया।
इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। अमृता से मिलने के लिए या तो सैफ शूटिंग से गायब हो जाते या घंटों तक सेट पर पूरी यूनिट से इंतजार करवाते। एक दिन सैफ के रवैये से तंग आकर डायरेक्टर ने उनसे साफ कह दिया कि या तो वो अमृता को छोड़ दें या फिल्म। जब सैफ ने अमृता को छोड़ने से इनकार कर दिया तो डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया। उनकी जगह कमल सदाना ने काजोल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था।

दो साल बाद मिली फिल्में
पहली फिल्म से हाथ से निकलने के दो साल बाद सैफ अली खान ने यशराज प्रोडक्शन की फिल्म परंपरा से बॉलीवुड डेब्यू किया, आगे उन्होंने आशिक आवारा, पहचान, इम्तिहान जैसी कई फिल्में कीं, लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। आखिरकार मल्टीस्टारर फिल्म ये दिल्लगी से सैफ को पहचान हासिल हुई।
जब पटौदी पेलेस के लिए चुकाने पड़े 800 करोड़
एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया था कि पिता मंसूर अली खान की मौत के बाद उनका पटौदी पेलेस नीमराणा होटल्स के पास लीज पर चला गया था। उसे दो लोग चलाते थे, लेकिन जब एक पार्टनर की मौत हुई तो दूसरे पार्टनर ने लीज छोड़ने के लिए बड़ी रकम मांगी। पटौदी पेलेस सैफ अली खान के पुर्खों की अमानत थी, हालांकि ये विरासत हासिल करने के लिए उन्हें 800 करोड़ चुकाने पड़े। तब जाकर उन्हें पटौदी पेलेस मिला।
सैफ के जन्म के सालभर बाद छिन गया था नवाब का टाइटल
हालांकि सैफअली खान को बॉलीवुड का छोटा नवाब कहा जाता है। मगर सैफ अली खान के जन्म के अगले साल 1971 में भारत सरकार ने पटौदी रियासत के आखिरी नवाब मंसूर अली खान पर नवाब टाइटल इस्तेमाल करने की रोक लगा दी थी।

अमृता सिंह से 13 साल बाद हुए थे अलग
सैफ और अमृता सिंह की शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई और दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के ब्रेकअप की वजह इटालियन मॉडल रोजा कैटलानो थीं। इसके बाद फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी।
1300 करोड़ रुपए है सैफ की कुल नेटवर्थ
सैफ अली खान की कुल संपत्ति 1300 करोड़ से भी ज्यादा है। सैफ को कीमती गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्लू ,रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। सैफ का सोर्स ऑफ इनकम फिल्में, फिल्मों के प्रॉफिट शेयर और एडवर्टाइजमेंट है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी से सैफ को हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
